देश

Lucknow: शहर में सुविधाओं की हकीकत जानेंगे सीएम योगी, वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जिलों की ज़िम्मेदारी

Lucknow: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बड़े स्तर पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर जांच कराने का काम भी योगी सरकार कराएगी. इसके लिए बुनियादी नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की जमीनी हकीकत की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों को जिले में भेजेंगे. जिले में जाकर अधिकारी नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जांच कर शासन को रिपोर्ट सौपेंगे. इसके लिए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव , सचिव और स्थानीय निकाय निदेशक समेत शासन के विशेष सचिव और निदेशक समेत 26 अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है.

उत्तर प्रदेश के 762 नगर निकायों की जांच करेंगे अधिकारी

स्वच्छ पेयजल, सफाई, जल निकासी ,सीवर, बिजली ,सड़क व अन्य बुनियादी नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. ऐसे में शहरी क्षेत्रों में इन योजनाओं की क्या स्थिति है उन सभी की समीक्षा नोडल अधिकारी करेंगे. उत्तर प्रदेश में 762 नगर निकाय हैं , जिनमें 17 नगर निगम 200 नगर पालिका परिषद और 545 नगर पंचायतें शामिल हैं. ऐसे में इन सभी जगहों पर चल रही सरकारी योजनाओं खासतौर पर नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं की क्या स्थिति है इसकी जांच अब नोडल अधिकारी करेंगे. इसके लिए सरकार ने तय किया है कि इन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करा कर जमीनी हकीकत की जानकारी जुटाई जाए, जिसके लिए 26 अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी 762 नगर निकायों में संचालित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- Modi Cabinet Reshuffle: बड़े फेरबदल की तैयारी में BJP, पीएम आवास पर जारी केंद्रीय मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे किशन रेड्डी

इन योजनाओं पर योगी सरकार का ज्यादा फोकस

डोर टू डोर कूड़ा संग्रहण व निस्तारण ,डंपिंग लैंड , वार्ड स्तर पर कूड़ा संग्रह, वाटर बॉडीज ,नालियों व नालों की सफाई ,अमृत योजना का क्रियान्वयन, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी योजना के तहत संचालित सुविधा, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बने मकान, मकानों में पेयजल की व्यवस्था, शौचालय व बिजली की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, सावन मेले से संबंधित व्यवस्था, संचारी रोग के बचाव के लिए दवा आदि के छिड़काव व सफाई.

इन अधिकारियों को हुए ज़िले आवंटित

अमृत अभिजात – प्रमुख सचिव – अयोध्या और गाज़ियाबाद
डॉ नितिन बंसल – निदेशक , स्थानीय निकाय – सीतापुर , लखीमपुर और उन्नाव
सविता शुक्ला – सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय -सुल्तानपुर ,आजमगढ़ और मऊ
अखिल सिंह – सहायक निदेशक स्थानीय निकाय – अंबेडकरनगर ,बस्ती
पीके श्रीवास्तव – अपर निदेशक स्थानीय निकाय – बहराइच , गोंडा
रश्मि सिंह -सहायक निदेशक स्थानीय निकाय -लखनऊ ,रायबरेली और हरदोई

-भारत एक्सप्रेस

Vikram Singh Rathore

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

41 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

1 hour ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

1 hour ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

1 hour ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

1 hour ago