देश

Kushinagar: डसने के बाद कुत्ते की मदद से युवक ने पकड़ा कोबरा सांप, दूध पिलाते हुए पहुंचा अस्पताल

Kushinagar: उत्तर प्रदेश में सांप के काटने के बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला यूपी के कुशीनगर से सामने आया है. यहां कोबरा सांप के काटने के बाद जब युवक की हालत बिगड़ी तो उसने कुत्ते की मदद से सांप को पकड़ लिया और फिर अस्पताल ले कर पहुंच गया, जिसे देखकर हास्पिटल में हड़कम्प मच गया. इस पर युवक ने कहा, “मैं शिव भक्त हूं, मुझे कुछ नहीं होगा.” फिलहाल इलाज के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है.

ये मामला कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के गांव मैनपुर दीनापट्टी से सामने आया है. यहां रहने वाले मोनू तिवारी खेत में कुछ काम कर रहे थे. तभी उनको अहसास हुआ कि किसी कीड़े ने काट लिया है. मोनू पहले तो नजरअंदाज कर गए लेकिन बाद में उन्होंने देखा कि उनके पास से कोबरा सांप जा रहा है. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते उनकी हालत बिगड़ने लगी. तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने कुत्ते की मदद से सांप को पकड़ कर एक डिब्बे में बंद कर दिया. इसके बाद मोनू के परिजन सांप और मोनू को लेकर अस्पताल पहुंचे. इस दौरान उनके परिजन डरे हुए थे. वहीं मोनू निडर हो कर कह रहा था कि वह शिव भक्त है उसे कुछ नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- यात्री की हालत बिगड़ने पर Indigo फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, पटना से जा रही थी दिल्ली

इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने बताया कि एक युवक अस्पताल में आया था, जिसका नाम मोनू तिवारी है. युवक को किसी सांप ने काटा था, जिसे वो अपने साथ लाया था. वह कोबरा सांप की तरह ही था. हमने अस्पताल में बिगड़ते माहौल को देखते हुए उसे जंगलों में छोड़ने को कहा है. डॉक्टर ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है और खतरे से बाहर है. वहीं सांप को मारा क्यों नहीं के सवाल पर मोनू तिवारी ने कहा कि, जीव को मारना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि सांप को पकड़ने के बाद उसे पीने के लिए दूध भी दिया. इसके बाद सांप की पहचान के लिए अस्पताल लेकर पहुंच गए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

1 hour ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago