देश

Hapur: सावन में शराब पीने से रोका तो दबंगों ने फूंक दिया ढाबा, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

-विशाल गोयल

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर बेखौफ दबंगों ने जरा सी बात पर एक ढ़ाबे को आग के हवाले कर दिया. जानकारी सामने आ रही है कि ढाबा संचालक ने सावन के चलते दबंग को शराब नहीं पीने दी. इस पर नाराज होकर उसने ढ़ाबे में आग लगा दी और पीड़ित अपने व्यवसाय को अपनी आंख के सामने जलते हुए देखता रहा. इस पूरी घटना ने स्थानीय पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल ढाबा संचालक ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.

बता दें कि सनातन धर्म का सबसे पवित्र मास सावन की शुरूआत हो चुकी है. इस दौरान सनातनी शराब जैसी चीजों से दूरी बना लेते हैं. वहीं हापुड़ से खबर सामने आ रही है कि यहां के गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव गुलावठी खुर्द में रहने वाले ललित ने आरोप लगाते हुए बताया है कि धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित उसका एक ढाबा है. पीड़ित ने मीडिया को बताया कि गांव नदपुर का दुल्ली अपने चार साथियों के साथ आया और ढाबे पर आते ही दुल्ली अपने साथियों के साथ गिलास में शराब पीने लगा.

ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग से हड़कंप, वकीलों के दो गुटों में झड़प, जानिए क्या था मामला

ललित ने बताया कि पहले तो वह देख ही नहीं पाए, लेकिन जब उन लोगों के पास खाने का ऑर्डर लेने के लिए पहुंचे तो शराब पीता देखकर उन लोगों को शराब पीने से मना किया और बताया कि सावन चल रहा है यहां पर शराब मत पियो. इस पर पहले तो उन्होंने ललित को गाली दी और इसके बाद ललित से मारपीट करनी शुरू कर दी और ढाबे में आग लगा दी. देखते ही देखते ढाबा धूं-धूं कर जलने लगा. जब तक फायरबिग्रेड की गाडियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची, तब तक ढ़ाबा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था. इसी बीच आरोपी मौके से फरार हो गये. ढाबा जलकर खाक होने से निराश ललित अब अपनी तहरीर लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

20 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

44 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

57 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago