देश

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां महागौरी का स्मरण करते हुए प्रदेश की महिलाओं के उत्थान और स्वावलंबन को लेकर बड़ा बयान दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य की डबल इंजन सरकार ने नारी शक्ति को उत्तर प्रदेश की प्रगति का सक्रिय भागीदार बनाया है. सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, पोषण, शिक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का लगातार विस्तार किया है.

 

महिलाएं संभाल रहीं यूपी की कमान

सीएम योगी ने अपने संदेश में पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में दम तोड़ रही थी. हमारी सरकार बनने के बाद हमने टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की पूरी जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंप दी. इससे पूरी व्यवस्था में पारदर्शिता आई है और पोषण सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को अधिक प्रभावी बनाया गया है.

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा

बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की आधारशिला रखने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने उनके मानदेय को 3,000 रुपए से बढ़ाकर 12,000 रुपए प्रतिमाह कर दिया है. इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को मजबूत संबल प्रदान किया जा रहा है.

‘दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़ीं 4 लाख महिलाएं’

प्रदेश में महिला उद्यमिता का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों के जरिए 31 जिलों की 4 लाख से अधिक महिलाएं सीधे जुड़ी हुई हैं. ये महिलाएं दुग्ध उत्पादन को अपनी आय और आत्मनिर्भरता का जरिया बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तेजी से मजबूती प्रदान कर रही हैं.

‘1.20 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं’

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को घर-घर तक पहुंचाया है. वर्तमान में राज्य की 1 करोड़ 20 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की नई गाथा लिख रही हैं. वहीं, ‘लखपति दीदी’ पहल के माध्यम से महिलाएं अपनी मेहनत और हुनर के दम पर नियमित आय हासिल कर अपने परिवारों की खुशहाली सुनिश्चित कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

विशाखापत्तनम में एआई क्रांति: अदाणी कॉनेक्स और गूगल का बड़ा फैसला, जानें बिना पानी के कैसे चलेंगे मेगा डेटा सेंटर?

गूगल और अदाणी कॉनेक्स की साझेदारी में विशाखापत्तनम में बनने वाले मेगा डेटा सेंटर पारंपरिक…

22 minutes ago

विशाखापत्तनम में अदाणी का ‘मेगा प्लान’, पर्यावरण प्रेमियों के हंगामे के बाद बदली पूरी रणनीति

Adani Group News: विशाखापत्तनम में अदाणीकॉनेक्स और गूगल के प्रस्तावित AI डेटा सेंटर को लेकर…

24 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

46 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

1 hour ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

1 hour ago