देश

UP News: दीपावली से पहले सीएम योगी का तोहफा, साल में 2 गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी सरकार

UP News: दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी की जनता को फ्री गैस सिलेंडर देने की तैयारी कर रही है. इस बार दीपावली से फ्री गैस सिलेंडर मिलने जा रहा है. यानी इस दीपावली पर जनता को फ्री में गैस सिलेंडर मिलेगा. बता दें कि भाजपा ने चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त में देने का वादा किया था. फिलहाल भाजपा सरकार डेढ़ साल बाद अब अपना वादा निभाने जा रही है और दीपावली 2023 से मुफ्त में गैस सिलेंडर देने जा रही है. इस संबंध में यूपी के मुख्य सचिव ने इस योजना को लेकर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे दिए हैं.

भाजपा ने चुनाव से पहले किया था वादा

मालूम हो कि, यूपी में करीब एक करोड़ 75 लाख उज्जवला योजना के अंतर्गत महिलाओं के पास गैस कनेक्शन हैं. फिलहाल भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान किए अपने वादे को अब निभाने जा रही है और दीपावली-होली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त में गैस-सिलेंडर दिया जाएगा. यानी साल में दो त्योहारों पर मुफ्त में गैस सिलेंडर महिलाओं को दिए जाएंगे. बता दें कि इस बार दीपावली के मौके पर मिलने जा रहे मुफ्त में गैस सिलेंडर को लेकर पैसा इन गैस कनेक्शन धारकों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी के तहत भेजा जाएगा. इसको लेकर लखनऊ में सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया है.

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उज्जवला योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को साल में दो गैस-सिलेंडर दीपावली और होली में देने का वादा किया था और इसके लिए बीते साल बजट में 3300 करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान भी किया गया था. फिलहाल इस फैसले के पहले एक प्रेजेंटेशन मुख्य सचिव को दिया गया था और इस मद में सरकार ने पैसे का इंतजाम भी किया है तो वहीं खाद्य एवं रसद विभाग के इस प्रस्ताव पर जल्द ही कैबिनेट की मंजूरी भी ले ली जाएगी.

ये भी पढ़ें– UP Politics: यूपी की सियासत में अब एंट्री लेंगी ‘चौधरी परिवार’ की बहू? RLD अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्नी को लेकर दिया ये जवाब

बता दें कि उज्ज्वला योजना के तहत भाजपा सरकार ने महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन की सुविधा दी है. केंद्र सरकार ने 1 मई 2016 को इस योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को खाना पकाने में सुविधा देना और घरेलू वायु प्रदूषण में कमी लाना था. इस साल 2023 में योजना को शुरू हुए 7 साल पूरे हो गए हैं. तो वहीं अब उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को सरकार दो गैस सिलेंडर भी मुफ्त में देने जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

8 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

20 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

41 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

54 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

56 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

1 hour ago