देश

Varanasi: “…खाल खिंचवा लूंगा” बोलने वाले ACP प्रवीण सिंह के खिलाफ विपक्षी दलों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन, कांग्रेस बोली- तबादला हो

सौरभ अग्रवाल

Varanasi: बीएचयू गेट पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से हुई नोक-झोंक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर कई राजनीतिक दल विरोध में उतर आए हैं और एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दरअसल घटना के वक्त का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एसीपी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, कि “व्यक्तिगत मत हो, खाल खिंचवा लूंगा…” हालांकि, इस वीडियो को एसीपी ने एडिटेड बताया है.

संवाददाता के अनुसार, एसीपी भेलूपुर से जुड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब एनएसयूआई कार्यकर्ता रविवार को बीएचयू गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे, वे मांग कर रहे थे कि जम्मू कश्मीर में दिवंगत अग्निवीर को शहीद का दर्जा दिया जाए. इस दौरान प्रदर्शनकारी राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. तभी एसीपी भेलूपुर पुलिसकर्मियों के साथ वहां पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को हटवाने का प्रयास करने लगे. तब प्रदर्शनकारियों और एसीपी के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई.

28 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उसके बाद सोशल मीडिया पर एक 28 सेकेंड का वीडियो सामने आया, जिसमें एसपी व प्रदर्शकारियों के बीच नोंकझोंक होती दिख रही है. एसीपी भेलूपुर ये कहते सुनाई दे रहे हैं- ‘व्यक्तिगत मत होना, खाल खिंचवा लूंगा यहीं पर.’ यह वीडियो सामने आने पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने योगी सरकार को निशाने पर ले लिया. कांग्रेसियों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी. आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए एसीपी प्रवीण सिंह के ट्रांसफर की मांग की है.

ये भी पढ़ें- Sanatan Dharma Row: ‘स्वामी प्रसाद मौर्य को गोली मारने वाले को दूंगा 25 करोड़…नहीं तो मैं मारूंगा’, इस संत के बयान से मचा हड़कंप

रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर ने की कार्रवाई की मांग

यूपी कैडर के रिटायर्ड आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी एसीपी भेलूपुर पर कार्रवाई करने की मांग की. अमिताभ ठाकुर ने कहा कि, एक पुलिस अफसर द्वारा इस प्रकार की भाषा का खुलेआम प्रयोग यह साबित करता है कि मौजूदा सरकार में पूरी तरह पुलिसिया राज कायम हो गया है. इसी के साथ अमिताभ ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि, हम स्वयं वाराणसी जाएंगे और एसीपी भेलूपुर से अपनी खाल खिंचवाने का अनुरोध करेंगे.’

ACP बोले- वीडियो से छेड़छाड़ की गई है

वायरल हुए वीडियो को लेकर एसीपी भेलूपुर प्रवीन सिंह ने सफाई पेश की है. मीडिया से बातचीत में प्रवीन सिंह ने कहा— रविवार को बीएचयू गेट पर कुछ बाहरी तत्व प्रदर्शन में शामिल होकर माहौल खराब कर रहे थे. इसी दौरान उनको समझा-बुझाकर वहां हटाया जा रहा था. हालांकि, जो वीडियो में सुनाई दे रहा है..वो मैंने नहीं कहा. एसीपी ने दावा किया कि, 28 सेकेंड का वायरल वीडियो एडिटेड है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

17 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

31 minutes ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

43 minutes ago

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और कैप्टन स्मित मछार को मिला खास न्योता, नेतनयाहू ने की फोन पर बात

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी और जांबाज भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को…

55 minutes ago

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

1 hour ago