विकेट का जश्न मनाते रविचंद्रन अश्विन (फोटो-IPL)
Ravichandran Ashwin: राजस्थान रॉयल्स के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. अश्विन ने बल्ले से रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. वहीं उनको एक गलती भारी भी पड़ गई, जिसके कारण उनका तगड़ा नुकसान हो गया. दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए अश्विन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है.
अश्विन पर मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.7 के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया था. उनकी टीम ने सीएसके के खिलाफ मैच तीन रन से जीता था. आईपीएल की तरफ से एक बयान में कहा गया, ‘‘आईपीएल की आचार संहिता के नियम 2.7 के तहत अश्विन ने लेवल एक के अपराध को स्वीकार किया. आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है.’’
बता दें कि मैच के बाद अश्विन ने कहा था कि चेपक में ओस के कारण अंपायरों द्वारा अपनी मर्जी से गेंद को बदलने के फैसले से वह हैरान रह गए थे और इस तरह के फैसले लेते समय निरंतरता होनी चाहिए. एमए चिदंबरम स्टेडियम में सुपरकिंग्स के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारी ओस के कारण अंपायरों को हस्तक्षेप करने और गेंद को बदलने को मजबूर होना पड़ा जिससे मैच में 25 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले अश्विन हैरान थे.
ये भी पढ़ें: PBKS vs GT: रिंकू सिंह ने खत्म किया यश दयाल का करियर! 5 छक्के खाने की मिली ‘सजा’
अश्विन ने कहा था कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कभी नहीं देखा कि अंपायरों ने बहुत अधिक ओस गिरने पर गेंद बदली हो. उन्होंने मैच के बाद कहा,‘‘यह हैरानी भरा रहा कि अंपायरों ने ओस के कारण अपनी मर्जी से गेंद बदल दी. ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ था और मैं हैरान था. ईमानदारी से कहूं तो इस बार आईपीएल में मैदान पर लिए गए कुछ फैसलों से मैं थोड़ा हैरान हूं.’’
मैन ऑफ द मैच चुने गए अश्विन ने कहा,‘‘ मेरा कहने का मतलब है कि मैं इसलिए हैरान हूं क्योंकि इसके अच्छे या गलत परिणाम निकल सकते हैं. इसलिए मेरा मानना है कि आपको थोड़ा संतुलन बनाने की जरूरत है. हमारी टीम गेंदबाजी कर रही थी और हमने गेंद बदलने के लिए नहीं कहा था, लेकिन अंपायरों ने अपनी मर्जी से गेंद बदल दी. मैंने अंपायर से पूछा और उन्होंने कहा कि हम (अंपायर) ऐसा कर सकते हैं,’’ आगे अश्विन ने कहा था,‘‘ इसलिए मुझे उम्मीद है कि जब भी ओस पड़ रही होगी तब वे इसे बदल सकते हैं. आप जो भी करना चाहें कर सकते हैं लेकिन आपको एक मानक तय करने की जरूरत है.’’
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…