मनोरंजन

पवन सिंह ने दे डाली थी होटल की बिल्डिंग से कूदने की धमकी? भोजपुरी एक्टर को बर्दाश्त नहीं होती खेसारी लाल यादव की बातें

Khesari Lal Yadav V/s Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ एक्टरों के बीच आपसी दुश्मनी की खबरें अक्सर ही मीडिया में सुर्खियां बनती रहती हैं. हाल में कई मौके ऐसे आए जब खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच छत्तीस का आंकड़ा देखा गया. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच कई मौके ऐसे आए जब दोनों के बीच की दुश्मनी खुल कर भी सामने आई.

खेसारी की वजह से पवन सिंह ने किया था इस शो में आने से इंकार

कामेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा के शो में जहां भोजपुरी के तमात सितारे आ चुके हैं, वहीं पवन सिंह के न आने की वजह भी खेसारी लाल यादव हैं. हाल ही में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इस बात का खुलासा किया है. इस शो में निरहुआ समेत कई भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे शामिल हुए थे, लेकिन पवन सिंह जैसे बड़े स्टार की कमी सबको महसूस हो रही थी, जिसके न आने की वजह भोजपुरी एक्टर से सांसद बने निरहुआ ने बताई.

खेसारी और पवन सिंह के मजेदार किस्से

कपिल शर्मा शो में पहुंचे निरहुआ ने दोनों के बीच इस अदावत की वजह भी दर्शकों को बताई थी. निरहुआ का कहना था कि पवन सिंह को खेसारी लाल यादव की बातें थोड़ी भी नहीं सुहाती. निरहुआ बताते हैं कि पवन सिंह खेसारी की बातों को सुनने के बाद अवसाद में चले जाते हैं. यही कारण है कि वे खेसारी के साथ मंच पर नहीं आते. निरहुआ ने कहा कि यहां आने से पहले मेरी जब उनसे बात हुई तो उन्होंने खेसारी लाल का पूछा तब मैंने उन्हें बताया कि हां खेसारी आ रहे हैं तो उन्होंने आने से ही इंकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें: Radhika Apte: बॉडी शेमिंग पर छलका राधिका आप्टे का दर्द, एक्ट्रेस ने कहा- बोलते थे ब्रेस्ट बड़े करो, नाक ठीक करने की भी देते थे सलाह

जब दी बिल्डिंग से कूदने की धमकी

निरहुआ ने दोनों का एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा कि एक बार दिल्ली के एक होटल में पवन सिंह शूटिंग करने के बाद अभी बैठे ही थे तभी खेसारी उनसे मिलने आ धमके. दोनों के बीच जब बातों का सिलसिला चल पड़ा तो खेसारी लाल यादव ने उस होटल की तरह एक होटल बनाने की बात कह डाली. लेकिन उन्होंने कहा कि वह होटल पानी के बीच में होगा. इसके बाद तो पवन सिंह उठ खड़े हुए और कहा कि अगर तुमने एक शब्द भी बोला तो मैं अभी खिड़की से कूदकर जान दे दूंगा और सब जानते हैं कि इस वक्त कमरे में सिर्फ तुम ही हो.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago