आईपीएल

IPL 2025: ईडन गार्डन्स में होगी टक्कर! KKR का घर में पलटवार या LSG की अदब वाली जीत?

आईपीएल 2025 का 21वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा. यह रोमांचक भिड़ंत कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होगी. दोनों टीमें इस सीजन में अब तक समान प्रदर्शन कर चुकी हैं और अंक तालिका में पास-पास हैं.

अब तक का प्रदर्शन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

केकेआर ने इस सीजन में अब तक कुल चार मुकाबले खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और दो में हार मिली है. टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. पिछले मैच में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रन से करारी शिकस्त दी थी, जिससे टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है. घरेलू मैदान पर यह टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

लखनऊ की टीम भी केकेआर की तरह चार में से दो मुकाबले जीत चुकी है और दो में हार का सामना किया है. टीम छठे पायदान पर है और वह भी इस मुकाबले को जीतकर टॉप-4 में पहुंचने की कोशिश करेगी.

संभावित प्लेइंग-11 (KKR vs LSG Predicted Playing 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

  1. क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)
  2. सुनील नरेन
  3. अजिंक्य रहाणे (कप्तान)
  4. अंगकृष रघुवंशी
  5. वेंकटेश अय्यर
  6. रिंकू सिंह
  7. आंद्रे रसेल
  8. मोइन अली
  9. रमनदीप सिंह
  10. हर्षित राणा
  11. वरुण चक्रवर्ती
    इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव अरोड़ा

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

  1. मिशेल मार्श
  2. एडेन मार्कराम
  3. निकोलस पूरन
  4. ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर)
  5. आयुष बडोनी
  6. डेविड मिलर
  7. अब्दुल समद
  8. शार्दुल ठाकुर
  9. आकाश दीप
  10. अवेश खान
  11. दिग्वेश राठी
    इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (KKR vs LSG Head-to-Head)

अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें…

  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच जीते हैं
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2 मुकाबले जीते हैं
  • कोई भी मैच बेनतीजा नहीं रहा है

पिछले 5 मुकाबलों का परिणाम

  1. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की
  2. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 98 रन से जीत हासिल की
  3. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज की
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 75 रन से मुकाबला जीता
  5. लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 रन से करीबी मैच जीता

इसे भी पढ़ें- IPL के सबसे खतरनाक गेंदबाजों की लिस्ट आई सामने, नंबर 1 पर है सबका चहेता!


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 minutes ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

25 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

1 hour ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

3 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

3 hours ago