लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को हरियाणा के करनाल पहुंचे. यहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिजनों से मुलाकात की और उनकी शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की.
राहुल गांधी ने लेफ्टिनेंट नरवाल के परिवार के साथ करीब 1 घंटे 35 मिनट तक समय बिताया और दोपहर 2:15 बजे उनके घर से रवाना हुए. मुलाकात के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल जी के शोकाकुल परिवार से मिलकर उनका दुख बांटा और सांत्वना दी. अपार दुख में भी उनका हौसला और साहस देश के लिए प्रेरणा है. हमें एकजुट रहना है. पूरा देश लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवारों के साथ है.”
उन्होंने आगे लिखा, “सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन है. दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई भारत की ओर आंख उठाने की हिम्मत न करे. पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है.”
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने राहुल गांधी की इस मुलाकात पर कहा, “विनय नरवाल ने देश के लिए जो शहादत दी, उसका दर्द परिवार के दिलों में है. यह एक पारिवारिक मुलाकात थी, जिसका उद्देश्य परिवार को ढांढस बंधाना और लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि देना था.”
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए थे.
वहीं नरवाल के परिवार को समर्थन देने के लिए हरियाणा सरकार ने 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वादा किया कि लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता की इच्छा के अनुसार परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नीति के तहत नौकरी दी जाएगी.
ये भी पढ़ें: क्या पक रहा है? PM मोदी से मिले NSA अजीत डोभाल, 48 घंटे में हुई दूसरी मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…