चुटकुले

Jokes: 36 के 36 गुण मिले, फिर भी शादी कैंसिल, पढ़ें मजेदार चुटकुले

Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि दोस्तों या परिवार के साथ हंसी-मजाक का समय ही नहीं मिलता. विशेषज्ञों का कहना है कि हंसने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. तो, हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार पति-पत्नी और अन्य चुटकुले लेकर आए हैं, जो हंसी से लोटपोट कर देंगे. चलिए, शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला…

1- कुंडली मिलान का मजा

लड़के वाले लड़की देखने गए. पंडित ने कुंडली मिलाई और बोले, “वाह! शादी शानदार बनेगी, 36 के 36 गुण मिल रहे हैं!”
लड़के का पिता: “मैं ये शादी नहीं करूंगा.”
लड़की का पिता: “क्यों? सारे गुण तो मिल गए, इससे बेहतर जोड़ी क्या होगी?”
लड़के का पिता: “हमारा बेटा लफंगा है, तो क्या बहू भी वैसी ही लाएं?”

2- मंदिर में वाई-फाई

मंदिर में पूजा के दौरान एक युवक ने पास खड़े बाबा से पूछा, “अंकल, मंदिर के वाई-फाई का पासवर्ड पता है?”
बाबा: “राम राम”
युवक थोड़ी देर मोबाइल में व्यस्त रहा, फिर बोला, “अंकल, राम राम में सारे स्मॉल लेटर हैं या कैपिटल भी हैं?”

3- भोजपुरी लव स्टोरी

लड़का: “का हो रानी, का हाल बा?”
लड़की: “के बोलत बा?”
लड़का: “हम तोहरा आशिक बानी!”
लड़की: “अरे, हमार नंबर कहां से पावल?”
लड़का: “पब्लिक सुलभ शौचालय में केहू लिखले रहल, त हम नोट कर लेली!”

4- शादी का लॉजिक

बाप: “बेटा, अब शादी कर ले.”
बेटा: “क्यों?”
बाप: “ऑफिस से आएगा तो रोटी बनी मिलेगी.”
बेटा: “कामवाली है ना!”
बाप: “तू सिर्फ रोटी का ही भूखा है क्या?”

5- पिज्जा और लाइट

लड़का (गर्लफ्रेंड से): “पिज्जा खाएगी?”
गर्लफ्रेंड: “नहीं, मैं तो आजकल ‘लाइट’ खा रही हूं!”
लड़का (वेटर से): “मेरे लिए एक पिज्जा और मैडम के लिए दो ‘एलईडी बल्ब’ लाइए!”

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny Jokes: लड़की ने बाबा से पूछा ‘शादी कब होगी?’, जवाब सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे!

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

11 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago