आईपीएल

IPL 2025: निकोलस पूरन और श्रेयस अय्यर के बीच सिक्स हिटिंग की रोमांचक जंग, कौन बनेगा ‘Sixer King’?

IPL 2025 Top Hitters: आईपीएल 2025 में लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले 13वें मैच में क्रिकेट फैंस की नजरें खासतौर पर निकोलस पूरन और श्रेयस अय्यर पर रहेंगी. इन दोनों खिलाड़ियों के पास इस सीजन में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है.

श्रेयस अय्यर का शानदार प्रदर्शन

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सीजन में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक पारी में 9 छक्के लगाए थे, जो इस सीजन में एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. अय्यर ने 42 गेंदों में 97 रन बनाए थे, जिससे पंजाब ने गुजरात को 244 रनों का लक्ष्य दिया और मैच को 11 रनों से जीत लिया.

निकोलस पूरन का सिक्सर रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए निकोलस पूरन ने अब तक दो मैचों में 13 छक्के लगाए हैं. उनका एक पारी में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है, जो उन्हें इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर रखता है. पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने उन्हें एक प्रमुख छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बना दिया है.

छक्कों की होड़

लखनऊ के घरेलू मैदान पर होने वाले इस मुकाबले में सिर्फ दोनों टीमों के बीच अंक जुटाने की जंग ही नहीं होगी, बल्कि निकोलस पूरन और श्रेयस अय्यर के बीच भी ज्यादा छक्के लगाने की होड़ देखने को मिलेगी. दोनों ही खिलाड़ी इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर चुके हैं.

पूरन की ताबड़तोड़ पारियां

निकोलस पूरन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 30 गेंदों में 75 रन बनाए और 7 छक्के लगाए. हालांकि, यह मैच दिल्ली ने एक विकेट शेष रहते जीत लिया. वहीं, अपने दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पूरन ने 26 गेंदों में 70 रन बनाए और 6 छक्के लगाए, जिससे लखनऊ ने 5 विकेट से जीत दर्ज की.


इसे भी पढ़ें- IPL 2025: 6 बार के IPL विजेता ने दी MI को बड़ी नसीहत, कहा- सही प्लानिंग से बदल सकता है खेल


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago