राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दलित समाज के लिए एक बड़ी पहल की है. अब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थों की यात्रा के साथ-साथ लंदन की शिक्षा स्थली की यात्रा भी करवाई जाएगी. अंबेडकर जयंती के दिन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘अंबेडकर तीर्थ योजना’ की शुरुआत की.
इस योजना के तहत पहले चरण में यात्रियों को महू, नागपुर, दिल्ली और मुंबई रवाना किया गया. ये सभी स्थान डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थल हैं. कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि लंदन यात्रा को भी योजना में जोड़ा जा रहा है. इसके लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जा चुका है. जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
डॉ. अंबेडकर का लंदन निवास पहले ही भारत सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जा चुका है. यह स्थान पंचतीर्थों में शामिल है. सरकार का मानना है कि यह यात्रा युवाओं को शिक्षा, संघर्ष और संविधान के महत्व से जोड़ने का कार्य करेगी. खासतौर पर दलित समुदाय के युवाओं के लिए यह यात्रा प्रेरणादायक होगी.
राज्य सरकार ने पहले चरण में 1 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. इसके तहत सालभर में 1000 चयनित लोगों को तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा. यह योजना बीजेपी के उस वादे का हिस्सा है, जिसमें कहा गया था कि सरकार बनने पर दलित समाज को अंबेडकर के पंचतीर्थों की यात्रा करवाई जाएगी. यह योजना सामाजिक समरसता और शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…