उत्तर प्रदेश

नोएडा के सेक्टर-18 में कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग, कई घायल

Krishna Apra Plaza fire: नोएडा के सेक्टर-18 स्थित कृष्णा आपरा प्लाजा नामक कमर्शियल बिल्डिंग में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और इसके दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. वीडियो में लोग खिड़कियों से कूदते हुए और रस्सियों के सहारे नीचे उतरते हुए नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक शोरूम से शुरू हुई, जो तेजी से पूरे बिल्डिंग में फैल गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए छत पर भागे और कुछ ने खिड़कियों से नीचे उतरने की कोशिश की. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग के कारण इलाके में धुएं और लपटों से दहशत फैल गई थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आग की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा इंतजामों का अभाव है. फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम नुकसान का आकलन कर रही है. आग से कई दुकानों और दफ्तरों को भारी नुकसान हुआ है.


इसे भी पढ़ें- Gujarat: बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

14 minutes ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

37 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

1 hour ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

1 hour ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

1 hour ago