Pahalgam Terror Attack: सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाड़ी बुधवार को हैदराबाद में होने वाले अपने आईपीएल 2025 मैच से पहले एक मिनट का मौन रखेंगे और मंगलवार को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए काली पट्टियां बाधेंगे. मैदान में आमतौर पर रहने वाले चीयरलीडर्स और आतिशबाजी इस मैच में नहीं होंगे. आईपीएल की परंपरा से हटकर यह निर्णय लिया गया है.
बीसीसीआई इस दुखद घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं कई तरीकों से प्रकट करेगा. इसकी शुरुआत स्टेडियम के सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) से एक घोषणा के साथ होगी, जिसके तुरंत बाद एक मिनट का मौन रखा जाएगा ताकि स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी दर्शक भी इस श्रद्धांजलि में भाग ले सकें. इसके बाद टॉस के समय दोनों टीमों के कप्तान पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और आतंकी हमले की निंदा करेंगे. सभी खिलाड़ी, मैच अधिकारियों, कमेंटेटर्स और सपोर्ट स्टाफ काली पट्टियां बाधेंगे.
ब्रॉडकास्ट कमेंटेटर्स को निर्देश दिया गया है कि वे दर्शकों को इन काली पट्टियों के महत्व और इस दुखद घटना के बारे में जानकारी दें. मंगलवार को पहलगाम के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में अब तक की जानकारी के अनुसार 27 लोगों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, “कल पहलगाम में हुए इस अमानवीय आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दर्दनाक मौत से क्रिकेट जगत स्तब्ध और व्यथित है. बीसीसीआई की ओर से हम इस घृणित और कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं और शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं. दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं. इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”
ये भी पढ़ें: परिवार सहित अमेरिका से छुट्टी मनाने आए थे बीतन अधिकारी, पहलगाम में बने आतंकवादियों का निशाना
-भारत एक्सप्रेस
Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…
निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…