आईपीएल

इस तारीख से दोबारा शुरू होगा IPL 2025, BCCI बाकि मैचों को कर रहा फाइनल…धर्माशाला छोड़ कर पूरे देश में होगा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष और ड्रोन हमलों को देखते हुए 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे मैच को बीच में ही रद्द कर दिया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने IPL 2025 पूरे सीजन को एक सप्ताह के लिए निलंबिित कर दिया. चुंकि शनिवार (10 मई) को भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम हो गया है. ऐसे में आईपीएल को दोबारे से शुरू होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया (टीओआई) की रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का सीजन गुरुवार या शुक्रवार (15 या 16 मई) से शुरू हो सकता है. बीसीसीआई फिलहाल बाकी बचे मैचों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है. बताया जा रहा है कि धर्मशाला को छोड़कर पूरे भारत में मैच खेले जाएंगे.

अस्थायी रूप से निलंबन के बाद अब स्थिति सामान्य होने के साथ ही खेल फिर से शुरू होने वाले हैं. अनिश्चितता के बीच प्रत्येक फ्रैंचाइजी के विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश वापस जाने लगे हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें अपनी-अपनी टीमों में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा.

एयरपोर्ट बंद होन से घबराए विदेशी खिलाड़ी

रिपोर्ट बताती है कि कई विदेशी खिलाड़ी भू-राजनीतिक स्थिति के कारण हवाई अड्डों पर संभावित रुकावटों को लेकर चिंतित थे. तनाव कम होने के साथ ही फ्रैंचाइजी अब व्यवस्था करना शुरू कर देंगी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड से आगे के निर्देशों का इंतजार करेंगी.

घटनाक्रम पर नज़र रखने वाले एक सूत्र ने बताया, “हां..कई विदेशी खिलाड़ी घबराए हुए थे, लेकिन इसकी वजह एयरपोर्ट बंद होना और बाकी सब था. उन्होंने फ्रेंचाइजियों की बात धैर्यपूर्वक सुनी और उन्हें पूरा भरोसा था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बंद होने के डर से उनमें बहुत घबराहट पैदा हो गई,”

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, “युद्ध विराम के नए घटनाक्रम के साथ, बीसीसीआई, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल, पदाधिकारी और अधिकारी कल स्थिति पर चर्चा करने के लिए मिलेंगे. हम टूर्नामेंट के कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे और इसे पूरा करने का सबसे अच्छा तरीका तय करेंगे. संघर्ष के समय मूल रूप से तय किए गए आयोजन स्थलों सहित सभी पहलुओं पर पुनर्विचार किया जाएगा. जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा.”


ये भी पढ़ें: ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी ही रहती है..’, Ceasefire Violation पर वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान को यूं धिक्कारा


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

लंगूर बनकर हनुमान जी के चरणों में पहुंचे हजारों बच्चे! क्या आपने देखा दुनिया के इस इकलौते मेले का अद्भुत नजारा?

Amritsar News: अमृतसर के ऐतिहासिक दुर्ग्याणा तीर्थ स्थित बड़ा हनुमान मंदिर में शारदीय नवरात्र के…

5 minutes ago

UPI से खरीदा टिकट, मेट्रो में किया सफर… पीएम मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

PM Modi: पीएम मोदी और सीएम विजय ने चेन्नई मेट्रो फेज-2 की पहली ट्रेन को…

15 minutes ago

सीजेपी आंदोलन का बड़ा असर! क्या शान-ए-भोपाल और राजधानी एक्सप्रेस रद्द होने से रेलवे लौटाएगा 35 लाख?

CJP Protest News: सीजेपी आंदोलन और प्रशासनिक फैसलों के कारण दिल्ली रूट पर ट्रेनें रद्द…

25 minutes ago

नेपास में फिर संकट: बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से UP-बिहार तक खतरा, कई पुल बहे, 10 लोग लापता

Nepal Budhi Gandaki Flood: नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई…

57 minutes ago

Navratri Special Recipes: आलू खाकर हो गए हैं बोर? व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, खाते ही आ जाएगा मजा

Navratri Special Recipes: नवरात्रि के व्रत में रोजाना आलू और साबूदाना खाकर बोर हो गए…

1 hour ago

Warning For Global Economy: वेस्ट एशिया की आग में झुलसेगी दुनिया? जानिए क्यों UNCTAD ने दी एनर्जी क्राइसिस की बड़ी चेतावनी

West Asia Crisis Impact:  संयुक्त राष्ट्र के निकाय अंकटाड (UNCTAD) ने वेस्ट एशिया में जारी…

1 hour ago