आईपीएल

IPL 2025: GT से मिली हार के बाद RCB को लगा दोहरा झटका, प्वांइट टेबल में PBKS ने ढकेला पीछे

IPL Points Table: आईपीएल 2025 के प्वाइंट टेबल में एक बड़ा बदलाव हुआ है. अब पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को पछाड़ते हुए पहले नंबर पर कब्जा जमा लिया है. यह बदलाव आरसीबी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद हुआ है, जिसका सीधा फायदा पंजाब किंग्स को हुआ.

पंजाब किंग्स, जो अब तक प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर थी, आरसीबी की हार के बाद नेट रनरेट के आधार पर पहले पायदान पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट में अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है. टीम के चार अंक हैं और नेट रन रेट 1.485 है.

तीसरे नंबर पर खिसकी RCB

आरसीबी, जो अब तक पहले स्थान पर बनी हुई थी, गुजरात के खिलाफ हार के बाद तीसरे स्थान पर गिर गई है. आरसीबी ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें दो जीत और एक हार है. टीम का नेट रन रेट 1.149 है, जो अब तीसरे स्थान पर रहने के लिए पर्याप्त नहीं था.

दूसरे स्थान पर DC

प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है. दिल्ली ने अब तक दो मैचों में जीत हासिल की है और टीम का रन रेट 1.320 है, जिससे वह दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

सबसे निचले पायदान पर KKR

प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का नाम है. टीम ने तीन मैचों में एक जीत और दो हार का सामना किया है. नेट रन रेट -1.428 होने के कारण केकेआर फिलहाल सबसे निचले स्थान पर है.

गुजरात के सामने नहीं चला RCB का बल्ला

आरसीबी ने आईपीएल 2025 में अपनी शुरुआत शानदार की थी. पहले दो मैचों में टीम ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और नेट रन रेट के दम पर पहले स्थान पर रही. हालांकि, तीसरे मैच में आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

आरसीबी की उम्मीदों को झटका

आरसीबी ने अपने घर, चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ तीसरा मैच खेला था. यहां आरसीबी को एक बड़ी जीत की उम्मीद थी, क्योंकि टीम के कप्तान रजत पाटीदार पहली बार घर पर कप्तानी कर रहे थे और माहौल पूरी तरह से उनके पक्ष में था. हालांकि, गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने आरसीबी के बल्लेबाजों को धराशायी कर दिया.

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट और विराट कोहली जल्दी आउट हो गए. इसके बाद टीम के अन्य बल्लेबाज भी दबाव में आकर जल्दी आउट हो गए. अंत में, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए. गुजरात ने 170 रन का लक्ष्य 13 गेंद शेष रहते 8 विकेट से हासिल कर लिया.


इसे भी पढ़ें- Viral Video: विराट के खिलाफ पहली बॉल डालने से पहले इमोशनल हुए सिराज, कोहली ने जड़ा चौका


–भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

4 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

24 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

40 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 hours ago