Mohammad Siraj Bowling Performance: गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 8 विकेट से आसान शिकस्त दी. मोहम्मद सिराज और साई किशोर की उम्दा गेंदबाजी और जोस बटलर की तूफानी पारी के बाद टाइटंस ने 170 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में दो विकेट खोकर पूरा किया.
Just see his eyes,very emotional moment🥺..
Siraj bowled first time against virat kohli and virat sent that bowl to four!!!#RCBvsGT #IPL2025 #RoyalChallengersBengaluruVideo credit 📹 : Jiohotstar pic.twitter.com/km6YDIxjBg
— Ravirat (@ravirat_k) April 2, 2025
इमोशनल हुए सिराज
मोहम्मद सिराज के लिए यह मैच काफी खास था, क्योंकि उन्होंने 7 साल तक आरसीबी के लिए खेला है. आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सिराज की क्रिकेट यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. जब सिराज ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ पहला ओवर डालने के लिए रनअप लिया, तो वह इमोशनल हो गए थे. उन्होंने पहली गेंद फिल सॉल्ट को डाली, लेकिन जब विराट कोहली को गेंद डालने का समय आया, तो सिराज रनअप से रुक गए और फिर दोबारा गेंद डाली.
सिराज की RCB के खिलाफ शानदार गेंदबाजी
मोहम्मद सिराज ने अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता. उन्होंने 4 ओवर में केवल 19 रन दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे गुजरात टाइटंस को मैच जीतने में मदद मिली.
जोस बटलर की तूफानी अर्धशतक
आरसीबी द्वारा दिए गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटंस ने जोस बटलर की शानदार पारी से जीत हासिल की. बटलर ने सिर्फ 39 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें छह छक्के और पांच चौके शामिल थे. उनकी पारी के साथ ही सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन (49) के साथ दूसरे विकेट के लिए 75 रन और शरफेन रदरफर्ड (नाबाद 30, 18 गेंदों में तीन छक्के और एक चौका) के साथ तीसरे विकेट की 63 रन की अटूट साझेदारी से टीम ने 170 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया.
सिराज और किशोर की शानदार गेंदबाजी
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने भी आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया. मोहम्मद सिराज ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि साई किशोर ने 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. इन दोनों की शानदार गेंदबाजी के चलते आरसीबी नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही और 170 रन तक पहुंचने में कठिनाई हुई.
लिविंगस्टोन और डेविड की साझेदारी ने दी राहत
आरसीबी का स्कोर एक समय 42 रन पर चार विकेट के नुकसान के बाद संकट में था, लेकिन लियाम लिविंगस्टोन (54) और टिम डेविड (32) ने शानदार पारियां खेली. लिविंगस्टोन ने 40 गेंदों में पांच छक्के और एक चौका लगाया, जबकि डेविड ने 32 रन बनाए. इन दोनों की साझेदारी ने अंतिम पांच ओवरों में 64 रन जोड़कर टीम को आठ विकेट पर 169 रन तक पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: गुजरात टाइटन्स ने RCB को 8 विकेट से हराया, जोश बटलर और साई सुदर्शन का दमदार प्रदर्शन
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

