इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 19वें मुकाबले में आज यानी 6 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और गुजरात टाइटन्स (GT) आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट की शुरुआत विस्फोटक अंदाज़ में की थी और पहले ही मैच में 286 रन ठोक डाले थे. लेकिन इसके बाद टीम की लय बिगड़ गई और अगले तीन मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा. इन मैचों में हैदराबाद ने क्रमश: 190, 163 और 120 रन बनाए, जिससे यह साफ है कि टीम की आक्रामक रणनीति अब उस पर ही भारी पड़ रही है. वर्तमान में SRH अंक तालिका में 10वें पायदान पर है.
पिछले तीन मैचों में सनराइजर्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. हालांकि, आज का मुकाबला उनके घरेलू मैदान पर है, जहां बल्लेबाजी के लिए पिच अनुकूल मानी जाती है. टीम को ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे स्टार बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.
गेंदबाजी विभाग भी SRH के लिए चिंता का विषय बना हुआ है. जीशान अंसारी (4 विकेट, 9.75 की औसत) को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका है. कप्तान पैट कमिंस और एडम जाम्पा काफी महंगे साबित हुए हैं, जबकि अनुभवी मोहम्मद शमी भी लय में नहीं हैं.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स ने पहले मैच में हार के बाद दमदार वापसी की है और लगातार दो मुकाबले जीते हैं. हाल ही में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को मात देकर आत्मविश्वास हासिल किया है. टीम के मुख्य बल्लेबाज जोस बटलर शानदार फॉर्म में हैं, जबकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी अच्छी लय में हैं.
गुजरात को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की कमी खल सकती है, जो निजी कारणों से स्वदेश लौट गए हैं. उनकी जगह ग्लेन फिलिप्स या गेराल्ड कोएट्जी को मौका दिया जा सकता है. गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान के हाथों में होगी. हालांकि राशिद फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन साई किशोर ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उनकी कमी पूरी की है.
सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), सिमरजीत सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी
गुजरात टाइटन्स
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा
एक्स फैक्टर खिलाड़ी…!
पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, एडम जाम्पा, राहुल चाहर, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, वियान मुल्डर, कामिंदु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, सचिन बेबी, अनिकेत वर्मा, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, अथर्व तायडे
गुजरात टाइटन्स
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, साई किशोर, ग्लेन फिलिप्स, गेराल्ड कोएट्जी, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधु, आर. साई किशोर, मोहम्मद अरशद खान, गुरनूर सिंह बराड़, जयंत यादव, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार
इसे भी पढ़ें- IPL 2025: CSK vs DC मैच के दौरान स्टेडियम में दिखे MS Dhoni के माता-पिता, फैंस बोले- ‘क्या यह चेपॉक में उनका आखिरी मैच है?
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…