दुनिया

PM Modi In Sri Lanka: पीएम मोदी ने किया जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा, राष्ट्रपति दिसानायके भी रहे मौजूद

PM Modi In Sri Lanka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा में स्थित जया श्री महाबोधि मंदिर का दौरा किया. इस अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी ने प्रधानमंत्री मोदी के हाथ पर रक्षा सूत्र भी बांधा.

पीएम ने शेयर की तस्वीर

अनुराधापुरा पीएम मोदी राष्ट्रपति दिसानायके एक साथ एक ही कार में सवार होकर पहुंचे. पीएम मोदी ने इस दौरान की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, अनुराधापुरा में मित्र राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ.

क्या है मंदिर का महत्व?

दरअसल, यह मंदिर भारत और श्रीलंका के लिए आध्यात्मिक और सभ्यतागत रूप से बहुत महत्व रखता है. मंदिर में एक बोधि वृक्ष है, जिसके बारे में माना जाता है कि इसे सम्राट अशोक की बेटी थेरी संघमित्रा द्वारा भारत से लाए गए पौधे से पनपा था.

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार को पीएम मोदी की यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “6 अप्रैल को राष्ट्रपति दिसानायके और प्रधानमंत्री एक साथ ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे. वे जय श्री महाबोधि मंदिर में अपना सम्मान अर्पित करेंगे, जिसका भारत-श्रीलंका सभ्यता साझेदारी में विशेष महत्व है. भारत से थेरी संघमित्रा द्वारा लाया गया पौधा इस मंदिर के परिसर में लगाया गया था.”

प्रधानमंत्री मोदी दिन में पहले ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा पहुंचे, जहां उन्हें श्रीलंकाई वायु सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी का ऐतिहासिक शहर में पहुंचने पर राष्ट्रपति दिसानायके ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यात्रा के कुछ पलों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “अपने मित्र राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ अनुराधापुरा में.”

दोनों नेता महो-ओमानथाई लाइन के उन्नत रेलवे ट्रैक और महो-अनुराधापुरा रेलवे खंड के लिए नवनिर्मित सिग्नलिंग सिस्टम का भी संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. दोनों परियोजनाएं भारत की सहायता से विकसित की गई हैं, जो दोनों देशों के बीच मजबूत बुनियादी ढांचा साझेदारी को और गहरा करती हैं.

दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता

उन्नत रेलवे परियोजनाओं को भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने पूरा किया है. इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक चर्चा की.

यह भी पढ़ें- PM Modi Sri Lanka Visit: पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन, श्री महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना, और रेलवे प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक प्रतिष्ठित “श्रीलंका मित्र विभूषण” से सम्मानित किया गया, जो भारत और श्रीलंका के बीच स्थायी मित्रता और गहरे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करता है. इस दिन कई क्षेत्रों में कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर और आदान-प्रदान भी हुआ, जिसमें दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत समर्थित प्रमुख पहलों का अनावरण किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

6 minutes ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

21 minutes ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

31 minutes ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

1 hour ago

‘बुर्का पहनना है, तो मत आओ स्कूल’, मेलोनी सरकार ले आई नया कानून, जानिए क्यों मचा बबाल?

इटली में प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने नए शिक्षा कानून को मंजूरी दी है,…

1 hour ago

Gold-Silver Outlook : भारी गिरावट के बाद ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी का पलटवार, जानिए क्या टिकेगी ये ताजा रफ्तार

Gold-Silver Outlook : ग्लोबल मार्केट में हफ्ते की शुरुआत में आई बड़ी गिरावट के बाद…

1 hour ago