Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

IPL 2025: CSK vs DC मैच के दौरान स्टेडियम में दिखे MS Dhoni के माता-पिता, फैंस बोले- ‘क्या यह चेपॉक में उनका आखिरी मैच है?

IPL 2025: चेपॉक में धोनी के माता-पिता की मौजूदगी ने फैंस में रिटायरमेंट की अटकलें तेज कर दीं. क्या यह उनका आखिरी सीजन है? जानें पूरी खबर.

MS Dhoni Retirement

MS Dhoni Retirement: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पीली जर्सी में एमएस धोनी को मैदान पर उतरते देखना हर फैन के लिए एक खास लम्हा होता है. हाथों में ग्लव्स, आंखों में वही पुराना आत्मविश्वास, और पूरे स्टेडियम में गूंजती ‘धोनी-धोनी’ की आवाजें—ये सब मिलकर एक अलग ही माहौल बना देते हैं. फैंस तो इतने दीवाने हैं कि अपनी ही टीम के विकेट गिरने पर खुश हो जाते हैं, बस इसलिए कि धोनी को बल्लेबाजी करते देखने का मौका मिल जाए.

लेकिन आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला. इस बार सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता भी स्टैंड्स में मौजूद थे—जो आमतौर पर कैमरे की नजरों से दूर रहते हैं. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया—क्या ये धोनी की आखिरी पारी की ओर इशारा है?

पहली बार स्टेडियम में दिखे धोनी के माता-पिता

एमएस धोनी के माता-पिता हमेशा से कैमरों और पब्लिक लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं. धोनी के लंबे और गौरवशाली करियर के दौरान शायद ही कभी उन्हें किसी आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा गया हो. ऐसे में चेपॉक स्टेडियम में उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच कई तरह सवाल खड़े कर दिए हैं. फैंस का मानना है कि धोनी ने पहले ही कह दिया था कि वे अपना आखिरी मैच चेपॉक में खेलना चाहते हैं. इसी वजह से उनके माता-पिता की मौजूदगी को फेयरवेल के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

धोनी को लेकर यह चर्चा कोई नई नहीं है, लेकिन इस बार यह सब सीजन के शुरुआती मुकाबलों में ही शुरू हो गया है. उनके माता-पिता की मौजूदगी को फैंस ने एक संकेत के तौर पर लिया है कि शायद यह धोनी का विदाई सीजन हो सकता है. हालांकि, अभी तक इस बारे में खुद धोनी या टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.


ये भी पढ़ें- IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 25 रनों से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंचे


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism