आईपीएल

IPL 2025 SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत, राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया

IPL 2025 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मैच में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 286/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 242/6 रन ही बना सकी.

राजस्थान की पारी: शुरुआत में ही लड़खड़ाई टीम

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही. दूसरे ओवर में ही टीम ने दो विकेट गंवा दिए. तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल (1) को आउट किया. फिर कप्तान रियान पराग (4) को भी चलता किया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने नीतीश राणा (18) को पवेलियन भेज दिया. इस तरह राजस्थान ने 50 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए.

इसके बाद संजू सैमसन और ध्रुव जुरेल ने टीम को संभालने की कोशिश की. दोनों ने 111 रन की साझेदारी की. संजू ने 37 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. हर्षल पटेल ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा.

ध्रुव जुरेल ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की और 35 गेंदों पर 70 रन ठोके. उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के लगाए. एडम जाम्पा ने उन्हें पवेलियन भेजा. इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और शुभम दुबे ने 80 रन जोड़े, लेकिन लक्ष्य काफी दूर था.

हेटमायर ने 23 गेंदों पर 42 रन बनाए, जबकि शुभम दुबे 11 गेंदों पर 34 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनों ने 4-4 छक्के लगाए. SRH के लिए सिमरजीत सिंह और हर्षल पटेल ने 2-2 विकेट लिए.

SRH की तूफानी बैटिंग: IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. ओपनर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दी. दोनों ने 19 गेंदों पर 45 रन जोड़े. अभिषेक 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद हेड और ईशान किशन ने मिलकर 85 रन जोड़े. हेड ने 31 गेंदों पर 67 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. तुषार देशपांडे ने उन्हें आउट किया.

नीतीश रेड्डी और ईशान किशन के बीच भी 72 रन की पार्टनरशिप हुई. नीतीश 30 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 14 गेंदों पर 34 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली.

ईशान किशन ने इस मैच में गजब की बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों पर शतक जड़ दिया. वह 46 गेंदों पर 106 रन बनाकर नाबाद रहे. उनकी पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे.

राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. महीष तीक्ष्णा ने 2 और संदीप शर्मा ने 1 विकेट चटकाया.

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में 286 रन बनाकर IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. सबसे बड़ा स्कोर भी SRH के नाम ही दर्ज है, जब उन्होंने पिछले साल बेंगलुरु के खिलाफ 287 रन बनाए थे.


ये भी पढ़ें- IPL Fourth Umpire Role: IPL 2025 में चौथे अंपायर की भूमिका में बड़ा बदलाव… जानिए क्या हैं नए नियम!


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

33 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

53 minutes ago

छुक-छुक कर पहाड़ों में बरसे नोट! दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन ने चंद दिनों में कमा डाले करोड़ों रुपये

Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…

55 minutes ago

‘अंबार नहीं लगाना है…’, सुप्रीम कोर्ट ने मामलों को टैग करने के ईडी के तरीके पर उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…

58 minutes ago

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

1 hour ago