देश

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों से मुठभेड़, 4-5 दहशतगर्दों के छिपे होने की आशंका

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, 4 से 5 आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है.

सुरक्षाबलों को हीरानगर सेक्टर के सान्याल गांव में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. तलाशी के दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. फिलहाल सुरक्षाबल मोर्चा संभाले हुए हैं. अतिरिक्त जवानों को मौके पर भेजा गया है.

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही घुसपैठ की घटनाएं

बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं. 17 मार्च को कुपवाड़ा में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. हाल ही में कठुआ जिले में आतंकियों ने 3 निर्दोष नागरिकों की हत्या कर दी थी. मारे गए लोगों में एक 14 साल का लड़का भी शामिल था.

इससे पहले, डोडा जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का खुलासा किया था. वहां से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए थे. जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही इन घटनाओं के चलते सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.


ये भी पढ़ें- नदीमर्ग नरसंहार कांड के 22 साल: घाटी में आज ही के दिन मारे गए थे कश्मीरी पंडित, घरों में बरपा इस्‍लामी हमलावरों का कहर


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर…

23 seconds ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

2 minutes ago

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक की लहर, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…

26 minutes ago