Urdu Conclave 2026

“E Sala Cup Namdu”, चेज मास्टर विराट कोहली की फिफ्टी से RCB बनी दो बार की चैंपियन; GT को 5 विकेट से हराया

RCB IPL 2026 Champion: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया.

RCB IPL 2026 Champion

RCB IPL 2026 Champion: आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेज मास्टर विराट कोहली के नाबाद 75 रनों की बदौलत अपने नाम किया है. इस मैच में RCB ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. इस जीत के साथ RCB की टीम ने लगातार दो IPL खिताब अपने नाम कर लिए हैं. बता दें कि 2025 का आईपीएल भी RCB ने ही जीता था.

18वें ओवर में खत्म हुआ मैच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए.

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली ने शानदार नाबाद 75 रन की पारी खेली. उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर RCB ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

बेंगलुरु के गेंदबाजों का दिखा दबदबा

पहली पारी में GT के बल्लेबाजों के लिए बेंगलुरु के गेंदबाज नासूर साबित हुए. रसिक सलाम डार ने अपनी गेंदबाजी से गुजरात की कमर तोड़ दी. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके, जबकि क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला.


ये भी पढ़ें: IPL 2026 Purple Cap: कगिसो रबाडा ने रचा इतिहास! 2020 के बाद फिर जीती पर्पल कैप, खास क्लब में हुए शामिल


दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (RCB vs GT Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read