आईपीएल

KKR vs SRH: हेड-शर्मा की साझेदारी, क्लासेन की क्लास से KKR के लिए खड़ा किया 227 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर

KKR vs SRH: कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आईपीएल 2026 का छठा मैच खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 20 ओवर में 227 रन का बड़ा टारगेट KKR के सामने रखा है. मैच की शुरुआत में SRH के ओपनर काफी हावी दिखे ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की, जिसके बाद मिडल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन ने अपनी तगड़ी क्लास दिखाते हुए 35 गेंदों में 52 रनों की तोड़फोड़ पारी खेली.

ऐसी रही SRH की बैटिंग

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने सिर्फ 5.4 ओवर में 82 रन जोड़कर टीम को मजबूत मंच दिया. हेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे. उन्हें कार्तिक त्यागी ने पवेलियन भेजा.

कप्तान ईशान किशन बड़ी पारी नहीं खेल सके और 14 रन बनाकर ब्लेसिंग मुजारबानी का शिकार बने. इसके बाद मुजारबानी ने 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा को भी आउट कर SRH को बड़ा झटका दिया. अभिषेक ने 21 गेंदों पर 48 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. उनके आउट होने तक टीम का स्कोर 112/3 था. अनिकेत वर्मा इस मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके और महज 1 रन बनाकर अनुकूल रॉय के हाथों आउट हो गए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी ने पारी को संभालते हुए पांचवें विकेट के लिए 82 रन की अहम साझेदारी की. नीतीश ने 24 गेंदों पर 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था.

नीतीश के आउट होने के बाद पूरी जिम्मेदारी क्लासेन पर आ गई, और उन्होंने उसे बखूबी निभाया. क्लासेन ने 35 गेंदों पर 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. हालांकि, अंत में सलिल अरोड़ा (0) और शिवांग कुमार (4) बल्ले से कुछ खास योगदान नहीं दे सके.

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से ब्लेसिंग मुजारबानी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं वैभव अरोड़ा को 2 विकेट मिले.


ये भी पढ़ें: KKR vs SRH: चेजिंग ट्रेंड पर टिका भरोसा! टॉस जीतकर KKR ने लिया रिस्क, क्या पहले गेंदबाजी करना ही है जीत की नई गारंटी?


दोनों टीमों की प्लेइंग 11

कोलकाता नाईट राइडर्स की प्लेइंग-11 (KKR Playing 11): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेट कीपर, कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पायने

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

9 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

12 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago