आईपीएल

MI vs KKR: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस का ‘हल्ला बोल’; मुंबई ने 14 साल बाद तोड़ा अपनी ही हार का रिकॉर्ड

MI vs KKR: IPL 2026 का आगाज हो चुका है और पहले ही रविवार को क्रिकेट प्रेमियों को वो देखने को मिला जिसका इंतजार मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस पिछले 14 सालों से कर रहे थे. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से धूल चटाकर न केवल जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की, बल्कि अपने नाम के साथ जुड़ा एक पुराना और ‘मनहूस’ रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. दरअसल, साल 2012 के बाद ये पहली बार है जब मुंबई ने सीजन का अपना ओपनिंग मैच जीता है.

हार्दिक बोले- ‘ जीत का बरसों से था इंतजार’

जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या के चेहरे की चमक सब कुछ बयां कर रही थी. उन्होंने बेहद खुश होकर कहा, ‘सीजन के पहले ही मैच में जीत दर्ज करने के लिए हमें बहुत लंबा इंतजार करना पड़ा है. हर साल हमारी कोशिश येी रहती है कि शुरुआत धमाकेदार हो, लेकिन किस्मत साथ नहीं दे रही थी. आज पूरी टीम इस बात से उत्साहित है कि हमने आखिरकार वो कर दिखाया.’

हार्दिक ने जीत का श्रेय खिलाड़ियों के जज्बे को दिया और बताया कि टीम का माहौल अब काफी सकारात्मक है.

220 का पहाड़ जैसा लक्ष्य पड़ा बौना

वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर रनों की बरसात हुई. पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. एक समय लग रहा था कि मुंबई के लिए ये राह मुश्किल होगी, लेकिन रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का पासा ही पलट दिया. मुंबई ने मात्र 19.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

लक्ष्य का पीछा करने पर हार्दिक ने कहा, ‘आज के आधुनिक क्रिकेट में कुछ भी असंभव नहीं है. हमें पता था कि वानखेड़े की पिच कैसी खेलती है. हमारे गेंदबाजों को श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240-250 तक नहीं पहुंचने दिया. 220 का स्कोर हमेशा चेज किया जा सकता है और रोहित व रयान ने इसे सच साबित कर दिया.’

हार के बाद रहाणे ने गिनाईं कमियां

दूसरी तरफ, KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे थोड़े निराश जरूर दिखे लेकिन उन्होंने हार को खेल का हिस्सा बताया. रहाणे ने कहा कि 220-225 का स्कोर एक अच्छा टोटल था, लेकिन उनकी टीम का गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा अनुभवहीन साबित हुआ.

उन्होंने वैभव, कार्तिक और मुजरबानी जैसे युवा खिलाड़ियों का बचाव करते हुए कहा कि मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलना इन युवाओं के लिए सीखने का एक बड़ा मौका है.

रहाणे ने ये भी संकेत दिया कि जब कैमरून ग्रीन गेंदबाजी के लिए फिट हो जाएंगे, तो टीम का संतुलन और बेहतर होगा. मैच के दौरान रहाणे को पैरों में क्रेंप्स की समस्या भी हुई, जिस पर उन्होंने कहा कि मुंबई की उमस में खेलना आसान नहीं था, लेकिन वे जल्द ठीक हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें: RCB को मिला नया ‘मैच विनर’, जैकब डफी ने डेब्यू मैच में ही बरपाया कहर, हैदराबाद के टॉप ऑर्डर की उड़ाईं धज्जियां

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago