AI जेनरेटेड इमेज
Aaj Ka Mausam 30 March 2026: मार्च का महीना खत्म होने को है, लेकिन कुदरत के तेवर देखकर ऐसा लग रहा है मानो मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी हो. आज 30 मार्च है और देश के मौसम में एक ऐसा बड़ा उलटफेर होने वाला है जो उत्तर से लेकर दक्षिण तक करीब 17 राज्यों की रफ्तार पर ब्रेक लगा सकता है. मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. आइए जानते हैं आपके शहर और राज्य का पूरा हाल.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से गर्मी ने दस्तक तो दी थी, लेकिन आज मौसम फिर से करवट ले रहा है. दिल्ली-एनसीआर के लिए आज ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है. इसका मतलब है कि 30 से 40 किमी की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश की पूरी संभावना है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा, जिससे दोपहर की तपिश से तो राहत मिलेगी, लेकिन अचानक आने वाला अंधड़ परेशानी खड़ी कर सकता है. यह सिलसिला 31 मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है.
हरियाणा में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है. वैसे तो रोहतक में पारा 36.7 डिग्री तक जा चुका है, लेकिन आज पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) खेल बिगाड़ने वाला है. चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने का खतरा है.
वहीं, पंजाब में भी हालात कुछ ऐसे ही रहेंगे, जहां 60 किमी की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगह पहुंचा दें, क्योंकि ओलावृष्टि से भारी नुकसान हो सकता है.
यूपी में तो मौसम विभाग ने साफ कह दिया है कि आज आंधी-बारिश का डबल अटैक होगा. खासकर पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत जिलों में हवा की गति 60 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है. लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी बादलों की आवाजाही रहेगी और रुक-रुक कर बौछारें पड़ती रहेंगी.
अच्छी बात ये है कि इस बारिश की वजह से फिलहाल भीषण गर्मी का अहसास नहीं होगा और अप्रैल की शुरुआत भी थोड़े ठंडे मिजाज के साथ होगी.
पहाड़ों की स्थिति थोड़ी ज्यादा गंभीर है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मनाली में बर्फबारी शुरू हो गई है. अटल सुरंग के पास बर्फ जमने से गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है. शिमला मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी करते हुए पर्यटकों को ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की हिदायत दी है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल और चमोली में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान है. अगर आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिलहाल इसे टालना ही बेहतर होगा क्योंकि लैंडस्लाइड और फिसलन का खतरा बढ़ गया है.
एमपी में भी मार्च का अंत तूफानी रहने वाला है. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन जैसे संभागों में आज मौसम का सबसे उग्र रूप देखने को मिल सकता है. ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात के समय बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.
राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में ओले गिरने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट है. बिहार और झारखंड में भी 31 मार्च तक धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वोत्तर के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी 2 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.
ये भी पढ़ें: अखिल भारतीय साहित्य परिषद् में श्रीधर पराड़कर की नई पुस्तक पर गोष्ठी, साहित्यकारों के लिए सजगता का संदेश
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…