आईपीएल

MI vs SRH: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, मैदार पर नहीं दिखेंगे रोहित शर्मा

MI vs SRH: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिल रही है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है, जिससे टीम शुरुआत से ही बड़ा स्कोर खड़ा करने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी.

टॉस के समय मुंबई के कप्तान ने यह भी स्पष्ट किया कि स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस मुकाबले में भी उपलब्ध नहीं हैं और वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए हैं. उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा बदलाव मानी जा रही है. टीम संयोजन की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक बदलाव के साथ अपनी टीम को इस मुकाबले के लिए तैयार किया है. दोनों टीमों की रणनीति में हुए ये बदलाव मैच के रोमांच को और बढ़ाने वाले हैं.

रोहित शर्मा को हुआ क्या?

रोहित शर्मा को 12 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. तभी से वह टीम से बाहर हैं और उनकी कमी बल्लेबाजी में साफ दिख रही है. इस चोट की वजह से वह पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं. उनकी जगह टीम ने अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी आजमाई, लेकिन कोई भी सफल नहीं रही. मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकॉक, रिकेल्टन और दानिश मलवार को मौका दिया, मगर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. खासकर मलवार का हालिया प्रदर्शन (2 और 0) टीम की परेशानी बढ़ा रहा है.

दोनों हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs SRH head-to-head record)

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में मुंबई की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर होती है, लेकिन अब तक मुंबई ने ज्या दा मैच अपने नाम किए हैं.

वानखेड़े में क्या है पिच का हाल?

मुंबई में वानखेड़े मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए आसान मानी जाती है. यहां सतह सख्त और सीधी रहती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और रन बनाना आसान होता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में हल्का टर्न मिल सकता है. शाम को ओस आने की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना और आसान हो जाता है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (MI vs SRH Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आर स्मरण, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल


ये भी पढ़ें: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग वेपिंग विवाद में फंसे, बीसीसीआई ने मांगा जवाब


मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार.

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मयंक रावत, रघु शर्मा, शार्दुल ठाकुर, कृष भगत, राज बावा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

संडास के चक्कर में IRCTC को लगी 20,000 की चपत, बुजुर्ग की भरी जेब; जानें क्या है मामला?

IRCTC Railway Room Booking: वेस्टर्न की जगह इंडियन टॉयलेट मिलने पर 72 वर्षीय बुजुर्ग ने…

3 minutes ago

त्योहारों से पहले बल्ले-बल्ले! दिवाली से ठीक पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, जानें कितना बढ़कर आएगा डीए

Dearness Allowance Update: दिवाली से पहले केरल सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, डीए…

6 minutes ago

आंध्र प्रदेश चुनाव हिंसा मामला: YSR कांग्रेस की याचिका पर 21 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

आंध्र प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान कथित हिंसा और नामांकन दाखिल करने…

8 minutes ago

‘पहाड़ों पर घूमने जाते हो या कूड़ा फैलाने..!’ मैकलोडगंज की सड़कों का VIDEO देख कैसे भड़के लोग?

हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की पहाड़ी सड़कों पर प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट और…

11 minutes ago

146 साल पुरानी परंपरा! डोरंडा JAP-1 परिसर में महानवमी पर हुई शस्त्र और कन्या पूजन

रांची के जैप-1 परिसर में 146 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए महानवमी पर कन्या पूजन…

13 minutes ago

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

31 minutes ago