IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें वेपिंग करते हुए देखा गया. किसी ने उनका वीडियो बना लिया और यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. मामला बीसीसीआई तक पहुंच गया है और बोर्ड ने पराग से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके जवाब के बाद ही कार्रवाई तय होगी.
वेपिंग पर सख्त रोक
भारत सरकार ने ई-सिगरेट पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया हुआ है. बीसीसीआई के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग और वेपिंग पूरी तरह बैन है. ऐसे में पराग का यह कदम उन्हें भारी पड़ सकता है. माना जा रहा है कि उनकी पूरी मैच फीस काटी जा सकती है. यह पहली बार नहीं है जब किसी क्रिकेटर को वेपिंग करते देखा गया हो. इससे पहले एरॉन फिंच और एबी डिविलियर्स भी इसी तरह के विवाद में फंसे थे.
प्रदर्शन पर भी सवाल
रियान पराग का इस सीजन में बल्ले से प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उन्होंने 9 मैचों में केवल 117 रन बनाए हैं, औसत 14.6 और स्ट्राइक रेट 124.4 रहा है. खराब खेल की वजह से वे पहले से ही आलोचना झेल रहे थे और अब इस विवाद ने उन्हें और मुश्किल में डाल दिया है.
ये भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर सिग्नल फेल, यात्रियों की भीड़ और नाराजगी
टीम का प्रदर्शन बेहतर
हालांकि उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है. मंगलवार को टीम ने पंजाब को 6 विकेट से हराया. इस सीजन में राजस्थान ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



