RCB vs GT- IPL 2026 qualifier
RCB vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए और गुजरात के सामने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इसी के साथ यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है.
RCB की शुरुआत तेज नहीं रही. वेंकटेश अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 7 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. कगिसो रबाडा ने उन्हें दूसरे ओवर में आउट किया. इस दौरान वेंकटेश और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की. जेसन होल्डर ने नौवें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट किया. कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, पडिक्कल ने 19 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और पांच चौके लगाए.
फिर कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े. इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. रबाडा ने 17वें ओवर में क्रुणाल का विकेट लिया. उन्होंने 28 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. टिम डेविड 5 गेंदों में 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की बहन ने वीडियो शेयर कर आलोचकों को सुनाई खरी खोटी, दिया मुहंतोड़ जवाब; जानें क्या है पूरा मामला
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार.
-भारत एक्सप्रेस
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…