Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

RCB vs GT: ‘जहां मैटर बड़े होते हैं…’ पाटीदार की तूफानी पारी, गुजरात को मिला प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट

RCB vs GT: IPL 2026 के क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 254 रन बनाकर गुजरात टाइटंस के सामने 255 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. कप्तान रजत पाटीदार ने 93 रनों की शानदार पारी खेली और IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया.

RCB vs GT- IPL 2026 qualifier

RCB vs GT- IPL 2026 qualifier

RCB vs GT: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए और गुजरात के सामने 255 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. इसी के साथ यह आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया है.

ऐसी रही RCB की बैटिंग

RCB की शुरुआत तेज नहीं रही. वेंकटेश अय्यर ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 7 गेंदों पर 19 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था. कगिसो रबाडा ने उन्हें दूसरे ओवर में आउट किया. इस दौरान वेंकटेश और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े. इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की अहम साझेदारी की. जेसन होल्डर ने नौवें ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट किया. कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं, पडिक्कल ने 19 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली और पांच चौके लगाए.

फिर कप्तान रजत पाटीदार और क्रुणाल पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 95 रन जोड़े. इस साझेदारी ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. रबाडा ने 17वें ओवर में क्रुणाल का विकेट लिया. उन्होंने 28 गेंदों में 23 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और दो छक्के शामिल थे. टिम डेविड 5 गेंदों में 4 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.


ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की बहन ने वीडियो शेयर कर आलोचकों को सुनाई खरी खोटी, दिया मुहंतोड़ जवाब; जानें क्या है पूरा मामला


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing 11)

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11 (RCB Playing 11): वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम दार.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism