Toshimitsu Motegi meet PM Modi
Toshimitsu Motegi Meet PM Modi: मंगलवार को जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को मजबूत और सुरक्षित बनाने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.
बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास के लिए बेहद अहम है. पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जापान के विदेश मंत्री से मुलाकात काफी अच्छी रही और दोनों देशों ने मिलकर क्षेत्र में शांति और समृद्धि को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई.
पीएम मोदी ने कहा,
जापान के विदेश मंत्री श्री तोशिमित्सु मोटेगी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई. उन्होंने हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे परे शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की महत्वपूर्ण भूमिका की पुष्टि की.
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी जापान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत आए हैं. इस दौरान उन्होंने करीब आधे घंटे तक पीएम मोदी से बातचीत की.
मोटेगी ने कहा कि पिछले साल पीएम मोदी की जापान यात्रा के दौरान दोनों देशों ने अगले 10 साल के लिए जो साझा विजन तय किया था, उस पर तेजी से काम हो रहा है. इसमें सुरक्षा, व्यापार, निवेश, नई तकनीक और लोगों के बीच रिश्ते मजबूत करने जैसे मुद्दे शामिल हैं.
दोनों देशों ने ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ यानी FOIP के तहत मिलकर काम करने और इस क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर भी सहमति जताई. इसके अलावा निवेश बढ़ाने, नई तकनीक साझा करने और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.
जापानी विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई. साथ ही दोनों देशों के लोगों के बीच रिश्तों को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया. अगले साल भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर भी चर्चा हुई.
इसके अलावा इंडो-पैसिफिक और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी बातचीत हुई. दोनों देशों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने और दक्षिण-पूर्व एशिया व दक्षिण एशिया में ऊर्जा और जरूरी सामान की सप्लाई सुचारु रखने के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही.
-भारत एक्सप्रेस
अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…
ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…
CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…