आईपीएल

RCB vs GT: बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RCB vs GT: आईपीएल 2025 (सीजन 19) का 34वां मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. RCB की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, जबकि गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में है. टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

इस सीजन में RCB ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें 4 में जीत और 2 में हार मिली है. वहीं गुजरात टाइटंस ने 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार दर्ज की हैं. पाइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस सातवें स्थान पर बनी हुई है.

हेड टू हेड में कौन आगे?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 6 मैच खेले हैं, जिनमें दोनों ने 3-3 मुकाबले जीतकर बराबरी बनाई हुई है. खास बात यह है कि इन सभी मुकाबलों में जो टीम बाद में बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य का पीछा करती है, वही विजेता रही है.

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. यहां बड़े स्कोर बनते हैं और गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं. रन चेज करना इस मैदान पर अपेक्षाकृत आसान होता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी चुनती है.


ये भी पढ़ें: MI vs CSK: हार से बौखलाए हार्दिक पंड्या! सूंज की तारीफ, लेकिन इन खिलाड़ियों को पर फोड़ा हार का ठीकरा?


दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (RCB vs GT Playing 11)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग-11 (RCB Playing 11): विराट कोहली, जैकब बैथल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा(विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख डार.

गुजरात टाइटंस प्लेइंग-11 (GT Playing 11): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

40 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

57 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago