धर्म

Mahabharata: सबसे भीषण युद्ध जिताने के बाद द्वारका लौट रहे थे श्रीकृष्ण, तब युधिष्ठिर को दी थी ये सीख- जीत के साथ आती हैं जिम्मेदारियां और चुनौतियां

यह बात 5 हजार साल से भी ज्यादा पुरानी है. द्वापर युग का अंतिम चरण चल रहा था, महाभारत का युद्ध समाप्त हो चुका था. कौरवों की हार और पांडवों की विजय के बाद युधिष्ठिर को हस्तिनापुर का राजा घोषित किया गया था. इस समय भगवान श्रीकृष्ण ने विचार किया कि अब उनका कार्य पूर्ण हो चुका है और उन्हें द्वारका लौट जाना चाहिए. उन्होंने पांडवों से यह बात साझा की तो कुंती और युधिष्ठिर ने उन्हें रोकने का प्रयास किया.

श्रीकृष्ण ने पूछा— अब कौन सी परेशानी शेष है?

युधिष्ठिर ने भावुक होकर श्रीकृष्ण से कहा कि उन्होंने यह विजय अपने प्रियजनों को खोकर प्राप्त की है. यह जीत उन्हें शांति नहीं, बल्कि आत्मग्लानि दे रही है. उन्होंने कहा कि राजा बनना जितना कठिन है, उतना ही कठिन होता है उस पद को निभाना.

सफलता के साथ आती हैं नई जिम्मेदारियां

श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को समझाया कि हर जीत के साथ नई जिम्मेदारियां और परेशानियां आती हैं. सफलता का मतलब सिर्फ विजय नहीं, बल्कि उस विजय को सही दिशा में ले जाना भी है. उन्होंने कहा कि हमें अपनी असफलताओं से भी सीखना चाहिए और अहंकार या लापरवाही से दूर रहना चाहिए.

तस्वीर: महाभारत धारावाहिक में राजा युधिष्ठिर और भगवान श्री कृष्ण

श्रीकृष्ण ने सुझाया मार्ग— भीष्म से लें शिक्षा

श्रीकृष्ण ने महसूस किया कि युधिष्ठिर पूरी तरह से बात को नहीं समझ पाए हैं. इसलिए उन्होंने पांडवों को सुझाव दिया कि वे भीष्म पितामह के पास चलें, जो उस समय बाणों की शैया पर थे. भीष्म ने उन्हें ‘राजधर्म’ की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि राजा का कर्तव्य सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि प्रजा के कल्याण के लिए कार्य करना होता है.

‘सफल व्यक्ति वह है जो दुख से सीखता है’

श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को यह भी बताया कि केवल वही व्यक्ति सफल माना जाता है जो दुख और संकट से घबराता नहीं, बल्कि उसमें से कुछ सीखकर और मजबूत बनकर निकलता है. युधिष्ठिर का दर्द और आत्मनिरीक्षण उन्हें एक संवेदनशील और योग्य राजा बनने की दिशा में अग्रसर कर रहा था.

जब मन उलझे, तो मार्गदर्शन लें: परमेश्‍वर

इस प्रसंग में यह स्पष्ट होता है कि जब भी जीवन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो, तो किसी ज्ञानी, अनुभवी या गुरु से मार्गदर्शन लेना चाहिए. श्रीकृष्ण स्वयं यह संदेश देकर भीष्म के पास ले गए ताकि युधिष्ठिर को स्पष्टता मिल सके.

‘विनम्रता ही सफलता की असली पहचान है’

इस प्रसंग की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा यह है कि सफलता के साथ विनम्रता और आत्मचिंतन बहुत आवश्यक है. युधिष्ठिर का संवेदनशील स्वभाव यही दर्शाता है कि एक सच्चा नेता वही होता है जो स्वयं को सर्वज्ञ न समझे, बल्कि सदैव सीखने और सुधारने को तत्पर रहे.

ये भी पढे़: Ramayan: कई लाख वर्षों तक जिया था राक्षसराज रावण, 1000 साल कैलाश पर्वत के नीचे कराहता रहा, जानें किसके वरदान से हुआ दीर्घायु

Bharat Express Desk

Recent Posts

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

12 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago