आईपीएल

IPL 2025: हेजलवुड की गेंदबाजी ने किया कमाल, आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त देकर मैच किया अपने नाम

RCB Vs RR: जोश हेजलवुड के 33 रन देकर चार विकेट लेने की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 11 रनों से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 42वें मैच में अपना पहला घरेलू मैच जीत लिया.

RCB ने 205 रन बनाए

विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतकों के साथ-साथ टिम डेविड और जितेश शर्मा की शानदार पारियों की बदौलत RCB ने 205/5 का स्कोर बनाया, जो इस सीजन में घरेलू मैदान पर उनका सर्वोच्च स्कोर था. इसके बाद आरआर के बल्लेबाजों ने पूरी ताकत से खेलते हुए लक्ष्य का पीछा किया. लेकिन, लक्ष्य हासिल नहीं कर सके.

हेजलवुड की गेंदबाजी से टीम को मिली मजबूती

हेजलवुड ने अपनी टीम के लिए एक यादगार ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने सिर्फ एक रन दिया और दो विकेट लेकर आरसीबी की जीत पक्की कर दी और अपने घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का मौका दिया. आरआर एक बार फिर लक्ष्य आरआर के लिए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 49 रन की पारी खेली. लेकिन, नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई.

रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की बल्लेबाजी की बात करे तो विराट कोहली (70) और देवदत्त पडिक्कल (50) के अर्धशतकों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में गुरुवार को 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन का मजबूत स्कोर बना लिया.

यह भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा क्लासिक में भाग लेने से पाकिस्तानी ओलंपिक चैंपियन अर्शद नदीम का इंकार, बढ़ते राजनीतिक तनाव का असर

विराट और पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 105 रन की बड़ी साझेदारी की. विराट ने 42 गेंदों पर 70 रन की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए. विराट ने इस सत्र में नौ पारियों में पांचवां अर्धशतक बनाया. विराट ने इसके साथ टी 20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाने का बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आजम के नाम 61 अर्धशतक हैं जबकि विराट का यह 62वां अर्धशतक है.

आरसीबी ने एक अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि बीच में रनों की गति धीमी पड़ी लेकिन पिच बल्लेबाजी के लिए उतनी आसान नजर नहीं आ रही थी. मध्य ओवरों में कोहली और पडिक्कल ने पारी को संभाला और दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतक भी जड़े. अंत में डेविड और जितेश के आक्रमण से आरसीबी ने 200 के पार का स्कोर बना लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

6 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

7 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

8 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

8 hours ago