आईपीएल

SRH vs RCB: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, बेंगलुरु में एक बदलाव

SRH vs RCB: सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर SRH के कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आईपीएल 2026 का पहला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच हुआ था, जिसमें बेंगलुरु ने आसानी से जीत दर्ज की थी. अब हैदराबाद की टीम उस हार का जवाब देने के इरादे से मैदान में उतरी है. अगर SRH यह मैच बड़े अंतर से जीतती है, तो उसके पास अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनाने का मौका भी रहेगा.

RCB में एक बदलवा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि टीम में एक बदलाव किया गया है. बेथेल को उंगली में चोट लगी है, जिसके कारण वह इस मैच से बाहर हैं. उनकी जगह पर रजत पाटीदार की वापसी हुई है. टॉस हारने के बाद पाटीदार ने यह भी कहा कि टीम जहां भी खेलती है, उसे घर जैसा माहौल मिलता है. उन्होंने साफ किया कि अंक तालिका की स्थिति से ज्यादा अहम हर मैच में बेहतर प्रदर्शन करना है और टीम उसी मानक पर खेलने की कोशिश करती है.

दोनों टीमों की हेड टू हेड आंकड़े (SRH vs RCB head-to-head record)

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हमेशा कड़ा मुकाबला रहा है. दोनों टीमों ने अब तक 27 बार एक-दूसरे का सामना किया है. इनमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 12 मुकाबलों में सफलता मिली है. एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs RCB Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, रविचंद्रन स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन.


ये भी पढ़ें: SRH vs RCB: टॉप-2 की जंग, हैदराबाद को चाहिए इतनी बड़ी जीत, समझें पूरा गणित


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB Playing 11): विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पंड्या, देवदत्त पड़िक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

राम-सीता विवाह की तिथी विवाह पंचमी, फिर क्यों नहीं होती इस दिन शादी?

पंचांग के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था.…

35 minutes ago

देश के विकास को लगेंगे पंख! मोदी सरकार ने दी दो बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, जानें तमिलनाडु और असम को क्या-क्या मिला?

केंद्र सरकार ने देश की परिवहन और कनेक्टिविटी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो…

53 minutes ago

NDA हुआ ‘संपूर्ण’ तो INDIA हुआ कमजोर? 2 साल में 4 दल जुड़े, 2 दल छूटे, अब 39 बनाम घटता कुनबा

शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में घर वापसी से बीजेपी को पंजाब में नई ताकत…

58 minutes ago

AstroSage के ‘रहस्य वेद’ का बूम, आय में 700% उछाल; Gen-Z को लेकर दिए गजब आंकड़े

AstroSage AI Rahasya Ved Report: एस्ट्रोसेज कुंडली का AI ज्योतिषी 'रहस्य वेद' 10 लाख फॉलोअर्स…

1 hour ago

लखनऊ में ED के नए ‘प्रवर्तन भवन’ की रखी गई नींव, 2029 तक पूरा होगा निर्माण

लखनऊ में ED के नए कार्यालय ‘प्रवर्तन भवन’ का भूमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ.…

1 hour ago