हंसी की कमी जिंदगी को बोर बना देती है. ऑफिस में काम का प्रेशर, घर पर घरवालों की टेंशन, करीयर की परेशानी. यह सारे जद्दोजहद से भरे कामों के बीच हम हंसना कहीं भूल ही गए हैं. इसलिए हम लाए हैं आपके लिए मजेदार जोक्स, जो सोशल मीडिया पर बहुत ही वायरल हो रहे हैं.
400 यात्रियों के लिए 200 भोजन
400 यात्री लेकिन केवल 200 भोजन ही दिल्ली से न्यू यॉर्क सिटी की फ्लाइट में लोड किए गए थे. यह उड़ान भरने के बाद ही पता चला, जब फ्लाइट अटेंडेंट्स अपनी तैयारियों के तहत भोजन की व्यवस्था करने लगे. इसमें एयरलाइन स्टाफ ने गलती की थी और उसके चलते क्रू थोड़ी परेशानी में आ गया. हालांकि, एक स्मार्ट फ्लाइट अटेंडेंट के पास एक आइडिया आया.
कुछ घंटों बाद, फ्लाइट अटेंडेंट ने घबराते हुए घोषणा की, “महिलाओं और सज्जनों, हमें नहीं पता कि यह कैसे हुआ, लेकिन हमारे पास 400 से अधिक लोग सवार हैं, लेकिन केवल 200 लोगों के लिए डिनर हैं. जो कोई भी अपना भोजन किसी और को देने के लिए तैयार होगा, उसे फ्लाइट की अवधि के दौरान अनलिमिटेड मुफ्त शराब मिलेगी !”
फ्लाइट में अगली घोषणा छह घंटे बाद हुई “महिलाओं और सज्जनों, यदि कोई अपना मन बदलना चाहता है, तो हमारे पास अब भी 180 डिनर उपलब्ध हैं.”
एक आदमी एक लड़के से पूछता है
तुम्हारा इस लड़के से क्या रिश्ता है?
लड़का: अंकल जी हमारा बहुत दूर का रिश्ता है…
अंकल: फिर भी तुम्हारा क्या रिश्ता है?
लड़का: अंकल जी, वो मेरा सगा भाई है.
अंकल: तो तुम इसे दूर का रिश्ता क्यों बता रहे हो भाई?
लड़का: क्योंकि मेरे और इसे बीच में 6 भाई और है!!
ये भी पढ़ें : Dating Survey: ऑफिस में नॉटी हो रहे भारतीय, दफ्तर में रोमांस मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ा
सोनू : तुम्हारी भैंस की एक आँख तो खराब है,
फिर तुम इसके हजार रूपये
क्यों मांग रहे हो?
मोनू : तुम्हे दूध के लिए भैंस चाहिए या फिर
नैन-मटक्का करने के लिए !!
ऐसे ही मजेदार जोक्स पढ़ने के लिए फॉलो करें भारत एक्सप्रेस. जहां हर रोज आपकी थकान को हंसी में बदलने का पक्का इंतजाम होता है.
-भारत एक्सप्रेस
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…
GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…
Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…