चुटकुले

Funny Jokes: पप्पू के सवाल से लालची महिला तक, हंसी से लोटपोट करने वाले चुटकुले

Funny Jokes: हंसी न केवल मन को सुकून देती है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ रखती है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता से बचने के लिए हंसी को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है. मजेदार जोक्स और चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान लाने का सबसे आसान तरीका हैं. इसलिए, हम आपके लिए लाए हैं कुछ चुनिंदा वायरल जोक्स, जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे. आइए, इन मजेदार चुटकुलों का आनंद लें!

1. पप्पू और मां का मजेदार जवाब

पप्पू: मां, ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां: बेटा, तुझ जैसा पति इतनी आसानी से थोड़े ही मिलेगा!
पप्पू (मन में सोचते हुए): आज पहली बार देवता जैसी फीलिंग आ रही है!

2. सिगरेट ने बचा लिया!

पति उदास होकर घर लौटा.
पत्नी: क्या हुआ जी?
पति: ऑफिस की बिल्डिंग गिर गई, सारे लोग मर गए.
पत्नी: आप कैसे बचे?
पति: मैं सिगरेट पीने बाहर गया था.
पत्नी: शुक्र है भगवान का!
थोड़ी देर बाद टीवी पर खबर आई कि मृतकों के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे.
पत्नी (गुस्से में): ये तुम्हारी सिगरेट की लत कब छूटेगी!

3. स्टूडेंट की प्रार्थना

एक स्टूडेंट भगवान से: भगवान, 1 रुपये की कीमत 68, पेट्रोल 80, दूध 50, प्याज़ 100 हो गया,
पर आपका लाख-लाख शुक्र है, पासिंग मार्क्स आज भी 35 ही हैं!

4. बॉस और कर्मचारी की जुगलबंदी

कर्मचारी: सर, मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा.
बॉस: क्यों?
कर्मचारी: इस नौकरी से घर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं.
बॉस (भावुक होकर): भूख लगे तो मेरे पास आ जाना, मैं रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं!

5. लालची महिला और भगवान

मंदिर में एक लालची महिला भगवान से:
महिला: भगवान, आपके लिए एक सेकंड कितने साल का होता है?
भगवान: करोड़ों साल.
महिला: और करोड़ों रुपये कितने बराबर?
भगवान: रत्ती बराबर.
महिला: तो मुझे एक रत्ती दे दो!
भगवान: एक सेकंड रुक, मंदिर में ही लाकर देता हूं!

ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.

ये भी पढ़ें: Funny jokes: पति ने पत्नी को बताया वजन कम करने का राज, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 minute ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

41 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

46 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago