एशिया कप : रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका की जीत, बांग्लादेश एशिया कप से बाहर

दुबई : एशिया कप टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच रोमाचांक मैच को श्रीलंका ने 2 विकेट से जीत लिया. इस मैच में हार के बाद एशिया कप 2022 में बांग्लादेश का सफर भी खत्म हो गया. एशिया कप में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना जरुरी था. आखिरी ओवर तक चलने वाले इस मैच में श्रीलंका औऱ बांग्लादेश की टीमों ने एक-दूसरे को जबर्दस्त टक्कर दी. श्रीलंका के कप्तान शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. जिसके बाद शाकिब- उल-हसन के नेतृत्व में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. जिससे यह तो साफ हो गया कि बांग्लादेश इतनी आसानी से श्रीलंका को जीतने नही देगा. यूएई में अब तक किसी भी इंटरनेशनल टी-20 मैच में इतने बड़े लश्र्य का पीछा नहीं हुआ था. ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश इस मैच को जीतने में कामयाब हो सकता है. लेकिन श्रीलांकाई बल्लेबाज नया इतिहास रचने के लिए मैदान में उतरे थे. उन्होने भी बांग्लादेशी गेंदबाजी की उसी तरह से पिटाई करना शुरु की जैसे कि उनके गेंदबाजों के साथ बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने अपनी इनिंग के दौरान किया था. श्रीलंका के कप्तान शनाका और विस्फोटक बल्लेबाज कुशल मेंडिस के  शानदार 60 रनों के दम पर श्रीलंका ने इस मुकाबले को 2 विकेट से जीत कर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

8 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

45 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

46 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago