दिल्ली- बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन दिन की भारत यात्रा पर सोमवार को भारत पहुंच रही हैं.. शेख हसीना दौरा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिहाज काफी अहम हैं..वो 5 से 8 सितंबर तक भारत में रहेंगी..
इस दौरान दोनों देश कुशियारा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.. पिछले महीने ही भारत और बांग्लादेश ने कुशियारा नदी के पानी के अंतरिम बंटवारे पर समझौते को अंतिम रूप दिया था.. भारत और बांग्लादेश के संयुक्त नदी आयोग का गठन 1972 में एक द्विपक्षीय समझौते के तहत हुआ था जिसमें साझा नदियों पर आपसी हित को ध्यान में रखकर समाधान किया जा सके..
इसके अलावा बांग्लादेशी प्रधानमंत्री सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह का दौरा करने के लिए राजस्थान के अजमेर भी जा सकती हैं..
शेख हसीना के भारत दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी..
वागची ने कहा कि.. प्रधानमंत्री शेख हसीना की आगामी यात्रा मजबूत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों और आपसी विश्वास और समझ के आधार पर दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करेगी..अपनी इस यात्रा के दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात करेंगी..इससे पहले शेख हसीना ने अक्टूबर 2019 में भारत का दौरा किया था..
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…