केजरीवाल ने सदन में दिखाई ताकत,पेश किया विश्वास मत

दिल्‍ली विधानसभा विशेष सत्र में CM अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार का विश्‍वास मत का प्रस्‍ताव सदन के पटल पर पेश किया… सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार को गिराने के लिए सभी राष्ट्र विरोधी ताकतें इकट्ठी हो गई हैं.. लिहाजा दिल्ली सरकार बहुमत साबित करने के लिए विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव ला रही हैं.. सत्तारूड़ केन्द्र सरकार पर आरोपों की बौछार करते हुए केजरीवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, ये लोग देश में अभी तक गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, मध्य प्रदेश, बिहार, अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय की सरकारें गिरा चुके हैं।”

सीएम ने कहा कि ‘महंगाई अपने आप नहीं बढ़ रही, केंद्र ने अनाप-शनाप टैक्स लगाया इसलिए बढ़ रही है… उन्‍होंने BJP पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘किसान दर- दर की ठोकरें खा रहे हैं। किसान का कर्ज माफ नहीं करते हैं। छात्रों के कर्ज माफ नहीं करते। उसके पिता की जमीन कुर्क कर देते हैं। मध्यम वर्ग के आदमी का कर्ज माफ नहीं करते..

CM अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि इन्होंने हमारे विधायक खरीदने की पूरी कोशिश की.. विश्वास प्रस्ताव से हम साबित करेंगे कि हमारा एक भी विधायक नहीं बिका..

CM केजरीवाल ने विश्वास मत पर विधानसभा में बोलते हुए कहा कि कहा कि सारी राष्ट्र विरोधी ताकतों ने मिलकर एक षड्यंत्र रचा कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए.. इनकी सोच है कि जब तक दिल्ली की सरकार को खत्म नहीं करेंगे, तब तक ये इसी तरह से अच्छा काम करते रहेंगे.. इसलिए राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ इकट्ठी हो गई हैं।

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

24 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

34 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

35 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago