कर्नाटक में गणेश उत्सव मामले ने तूल पकड़ा,हाईकोर्ट के फैसले से विवाद

कर्नाटक में गणेश उत्सव मामले ने तूल पकड़ा,हाईकोर्ट के फैसले से विवाद

 

कर्नाटक में एक नया विवाद पैदा हो गया है..ये विवाद हाईकोर्ट के एक फैसले से पैदा हुआ है..असल में कर्नाटक हाईकोर्ट ने बेंगलुरु के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव समारोह की अनुमति दी थी जिसे स्थानीय वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।अब कर्नाटक सरकार भी अदालत के फैसले का 30 अगस्त तक इंतजार करेगी,जिसके बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा

इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने चामराजपेट के ईदगाह मैदान में गणेश चतुर्थी समारोह की अनुमति दी थी। मुस्लिम संगठनों के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने मुख्य न्यायाधीश यू.यू. ललित के समक्ष याचिका देकर सुनवाई की मांग की है। सिब्बल ने कहा कि क्षेत्र में अनावश्यक धार्मिक तनाव पैदा किया जा रहा है। कपिल सिब्बल की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को मामले की सुनवाई के लिए तैयार हो गई।

हाईकोर्ट ने कहा था कि सरकार त्योहार के समय अनुमति देने पर निर्णय ले सकती है।

बताते चलें कि हाईकोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में संशोधन करते हुए राज्य सरकार को 31 अगस्त से सीमित समय के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए इस भूमि के उपयोग की मांग करने वाले आवेदनों पर विचार करने का निर्देश दिया था।

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago