बिहार में नदियों का रौद्र रूप, निचले इलाकों में दहशत

पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के कारण मैदानी क्षेत्रों में कोसी और गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर हो बह रही है..लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है …बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे क्षेत्रों में परेशानी बढ़ गई है। निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं जल संसाधन विभाग के मुताबिक, रविवार को बिहार में गंगा बक्सर से लेकर पटना तक खतरे के निशान को पार कर चुकी है। विभाग के मुताबिक गंगा नदी पटना के गांधीघाट, हाथीदह, भागलपुर के कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बिहार के क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। संभावना है कि गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है..

बिहार की कोसी नदी, सुपौल के बसुआ और कटिहार के कुरसेला में बागमती सीतामढ़ी के सोनाखान में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान को पार कर गई है।

इस बीच.. बाढ़ की गंभीर स्थिति से निपटने के लिए पटना जिला प्रशासन ने मनेर, दानापुर, पटना सदर, फतुहा, बख्तियारपुर से लेकर मोकामा तक सभी पदाधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। पटना जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को आवश्यक बचाव-राहत कार्य के लिए तैयार रहने का निर्देश दिये हैं।

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

46 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago