कानपुर की बात हो और ठग्गू के लड्डुओं की मिठास का जिक्र ना हो ,ये कैसे हो सकता है। ठग्गू के लड्डुओं की मिठास से सभी परिचित हैं..बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर कानपुर के रहने वाले शिक्षक और मेहंदी एक्सपर्ट अनिल माथुर से खास लड्डू उपहार स्वरुप मिले। बिग बी के लिए यह कंटेस्टेंट कानपुर के मशहूर ठग्गू के लड्डू लेकर सेट पर पहुंचा। अमिताभ बच्चन को लड्डू देते हुए उन्होंने कहा कि यह स्पेशल मिठाई, मैं आपके लिए फेमस दुकान ठग्गू के लड्डू’ से लाया हूं।
‘केबीसी शो में मेंहदी एक्सपर्ट अनिल माथुर ने बिग बी को अपने मेहंदी डिजाइन भी दिखाई. बच्चन ने उनके इस खास प्रतिभा की काफी प्रशंसा की और कहा कि आप अपना यह जुनून जारी रखिए।उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि मेहंदी डिजाइन करना आसान काम नहीं है।
केबीसी शो के 14 वें सीजन में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे प्रतियोगी अनिल माथुर ने बिग बी के लिए अपने सम्मान और प्यार को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कौन बनेगा करोड़पति शो में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेना और खेलना मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना था। उन्होने बताया कि आज भी जब मैं सोचता हूं तो लगता है कि यह केवल कल की बात है जब फास्टेस्ट फिंगर फस्ट राउंड जीतने के बाद मुझे हॉट सीट पर बुलाया गया था। यह मेरी जिंदगी का ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी भी नहीं भूल पाऊंगा।
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…
दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…
सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…