हांगकांग पर धमाकेदार जीत के साथ एशिया कप सुपर 4 में पहुंचा भारत

 

भारत ने एशिया कप के अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 40 रनों से हरा दिया है.. दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में जीत के साथ एशिया कप 2022 में सुपर फोर में जगह बनाने वाली ग्रुप ए की पहली टीम बन गई।

इस मैच में हांगकांग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया..इस मैच का मुख्य आकर्षण सूर्यकुमार यादव की आतिश पारी जिसमें उन्होंने केवल 26 गेंदों में 68 रन बना डाले.. विराट कोहली ने भी 44 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए..दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में  दो विकेट खोकर 192 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया..

जवाब में हांगकांग की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन बनाए और उसे 40 रन से हार मिली। इस जीत के साथ ही भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर-4 में जगह बना ली जहां पहले से ही अफगानिस्तान पहुंच चुका है।

हांगकांग के बल्लेबाज बाबर हयात (41) और किंचित शाह (30) अंतिम दो ओवरों में 33 रन बनाकर स्कोर को 71 रन तक पहुंचाया..लेकिन हांगकांग के लिए भारत के स्कोर को पार पाना संभव नही था.. भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया था..इस मैच में हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया और उनकी जगह रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया..

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago