कोलकाता में ईडी को मिला नोटों का अंबार,तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

कोलकाता– पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई का जो सिलसिला शुरू हुआ था वह अब भी जारी है. इस बीच प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने शनिवार को कोलकाता में तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और शहर के एक कारोबारी के पास से भारी मात्रा में नकदी बरामद किया है। 500 और 2,000 रुपये के नोटों की गिनती की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, बरामद रुपए लगभग 7 करोड़ रुपये हो सकते हैं।

शनिवार की सुबह ईडी की टीमों ने केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ साल्ट लेक स्थित एजेंसी के केंद्र सरकार के कार्यालय परिसर से शुरूआत की है। पहली टीम ने पार्क स्ट्रीट थाना क्षेत्र के 34 मैकलॉड स्ट्रीट स्थित एक बहुमंजिला आवास परिसर में एक वकील के घर पहुंची है।

दूसरी टीम ने गार्डन रीच में शाही अस्तबल लेन स्थित व्यापारी निसार अली के आवास पर छापा मारा है। वहां से, ईडी अधिकारियों को एक बड़ा ट्रंक मिला, जहां 500 रुपये और 2,000 रुपये के बड़े नोटों को सुरक्षित रखा गया था। ईडी के अधिकारियों ने तुरंत एक लोकल ब्रांच को करेंसी काउंटिंग मशीनों के साथ कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति करने की सूचना दी है।

ईडी के सूत्रों से यह पता चला है कि खान इतनी बड़ी नकदी के स्रोतों का खुलासा नहीं कर सका। जांच में पता चला है कि वह आधिकारिक तौर पर ट्रांसपोर्ट बिजनेस करता था, लेकिन वह वास्तव में कई वित्तीय रैकेट में शामिल था। ईडी के अधिकारी उनके सबसे छोटे बेटे आमिर से भी पूछताछ कर रहे हैं।

इस बीच, ईडी अधिकारियों की तीसरी टीम मयूरभंज रोड स्थित एक कपड़ा व्यापारी के आवास पर एक साथ छापेमारी और तलाशी अभियान चला रही है। ईडी द्वारा दो महीने से भी कम समय में कोलकाता से नकदी की यह तीसरी बड़ी वसूली है।

जुलाई के अंत में, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग भर्ती अनियमितताओं के घोटाले की जांच कर रहे ईडी अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के दो आवासों से लगभग 50 करोड़ रुपये बरामद किए।

–आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

27 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

33 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago