टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने चौंकाया,वन डे फॉर्मेट को कहा अलविदा

मेलबर्न- ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकट टीम से एक बड़ी खबर आई है. दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और वनडे टीम के कप्तान एरोन फिंच ने एक दिवसीय मैचों के फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. 11 सितंबर को केर्न्‍स में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच फिंच के करियर का भी आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच होगा.

संन्यास का ऐलान करते हुए फिंच ने कहा कि “कुछ सुनहरी यादों के साथ मेरी यह एक बेहतरीन यात्रा रही है. मैं भाग्यशाली हूं कि मैं इस शानदार टीम का हिस्सा रहा हूं और इन खिलाड़ियों के साथ खेला हूं. लेकिन अब समय आ गया है कि कप्तानी किसी और के हाथ में सौंपी जाए. ताकि उन्हें अगले विश्व कप की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय मिल सके. मेरी इस यात्रा में सहयोग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मैं धन्यवाद देता हूं”

वनडे वर्ल्ड कप से पहले फिंच का संन्यास

आस्ट्रेलिया टीम के दिग्गज ओपिनंग बैट्समैन एरोन फिंच ने वनडे मैचों से संन्यास ले लिया है. इसका मतलब वो अगले साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेंगे. विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से सिर्फ 1 साल पहले उनका संन्यास लेना थोड़ा आर्श्चयजनक है. हालांकि वो पिछले कुछ समय से वो अपनी फार्म से जूझ रहे हैं. पिछली सात पारियों में फिंच केवल 26 रन ही बना सके हैं.

टी-20 क्रिकटे में खेलते रहेंगे फिंच   

ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय से वनडे और टी-20 मैचों में ओपनिंग करने वाले बल्लेबाज एरोन फिंच अब मैदान पर वनडे मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. हालांकि वह टी-20 क्रिकेट में आगे भी खेलना जारी रखेंगे. ऐरोने फिंच की ही कप्तानी में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में मैदान पर नजर आएगी. टी-20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को 8 टी-20 औऱ भारत से एक प्रैक्टिस मैच भी खेलना है. फिंच इन मैचों में फिर से फार्म में वापस आने की पूरी कोशिश करेंगें.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक शतकों में फिंच तीसरे नंबर पर

एरोन फिंच ने आस्ट्रेलिया के लिए 145 वनडे मैचों में हिस्सा लिया है. उन्होने 39 की औसत से 17 शतक और 30 अर्धशतकों के साथ 5401 रन बनाएं है. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे मैचों में सर्वाधिक सेंचुरी लगाने की लिस्ट में फिंच तीसरे स्थान पर है. फिंच 2015 वनडे वर्ल्ड कप में विजेता टीम के भी सदस्य थे.

-आईएएनएस

Bharat Express Desk

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

32 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago