यूएस ओपन में नजर आए धोनी, आयोजकों ने कहा, भारत का महान बल्लेबाज

न्यूयॉर्क- भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों यूएस ओपन में टेनिस का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी 8 सितंबर को आर्थर ऐश स्टेडियम में स्पेनिश किशोर कार्लोस अलकाराज और इटली के जानिक सिनर के बीच पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखने पहुंचे थे. जिसपर यूएस ओपन ने शनिवार को धोनी की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीटर पर लिखा.. “अगर आप देखने से चूक गए हों, भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज एमएस धोनी मैदान में अलकाराज और सिनर के बीच बुधवार के रिकॉर्ड-सेटिंग क्वार्टर फाइनल मैच का आनंद ले रहे हैं.” धोनी ने इस तस्वीर में नीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए जिसमें वो मुस्कुराते हुए प्रतियोगी के लिए ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं. यूएस ओपन आयोजकों के इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर और खेल प्रशंसक ने कहा…यूएस ओपन में भारत के महान खिलाड़ियों में से एक को पहचानते हुए देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा.

जब श्रीलंका के खिलाफ मैच में याद आए धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व क्षमता, विकेट किपिंग स्टाईल और फिनिशिंग बल्लेबाजी के करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक है. धोनी को आज भी क्रिकटे लवर्स मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं. एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में धोनी को काफी याद किया गया.. श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद पर विकटेकीप ऋषभ पंत विकेट के पीछे थ्रो मारने से चूक गए थे. इस मैच में भारत की हार के बाद क्रिकेट फैंस ने धोनी को बहुत मिस किया. आखिरी ओवरों में विकेट के पीछे ग्ल्वस उतार कर विकेट किपिंग करते हुए रन आउट करना धोनी के करियर के खास लम्हों में से एक है. विकेट किपिंग करते हुए धोनी के सटीक थ्रो का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया था.

IPL 2023 में दिखेगा धोनी का दम

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने इंटरनेशल क्रिकेट को जरुर अलविदा कह दिया है. लेकिन वो आईपीएल में अपनी टीम सीएसके के लिए खेल रहे है. धोनी के करोड़ों किक्रेट फैंस उन्हे आगे भी ऐसे ही खेलते देखना चाहते है. आईपीएल के 16वें सीजन में उनके खेलने को लेकर अलग-अलग अटकले लगाई जा रही थी. जिसपर हाल ही में सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने एक रिपोर्ट्स में कहा था कि धोनी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करना जारी रखेंगे. धोनी ने अपने शानदार नेतृत्व क्षमता से चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताई है.

 — आईएएनएस /भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

34 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

3 hours ago