गुरुग्राम में अपराधी बेखौफ,मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुखबीर की हत्या

गुरुग्राम- हरियाणा में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. घटना गुरुग्राम की है जहां सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह की गुरुवार को गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। 52 वर्षीय सुखबीर गुरुग्राम के रिठोज गांव के निवासी थे।

गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना की जानकारी उनके परिवार वालों को दे दी गई है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि सुखबीर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गुरुग्राम के गुरुद्वारा रोड स्थित रेमंड के शोरूम में कपड़े खरीदने आए थे। उसी समय तीन से पांच अज्ञात हथियारबंद बदमाश उनके पास पहुंचे और शोरूम के अंदर उन पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने सुखबीर पर पांच से आठ राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए।

डीसीपी दीपक सहारन ने बताया कि हम अभी तक घटना के पीछे के मकसद का पता नहीं लगा पाए हैं। हम आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, निजी दुश्मनी और व्यावसायिक विवाद सहित सभी एंगल से वारदात की जांच की जा रही है।

Bharat Express Desk

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

8 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

45 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

46 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago