नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार ने आज विधानसभा में अपना विश्वास मत प्राप्त कर लिया। बीजेपी ने विश्वासमत के लिए हुई वोटिंग का विरोध किया और सदन से वॉकआउट किया। बीजेपी के वॉकआउट के बीच हुए फ्लोर टेस्ट में महागठबंधन की सरकार ने भारी बहुमत से विश्वास मत प्राप्त किया। इससे पहले आज बीजेपी नेता और स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया था। स्पीकर के इस्तीफे के बाद डिप्टी स्पीकर ने फ्लोर टेस्ट कराया। अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 26 अगस्त को वोटिंग होगी।
फ्लोर टेस्ट के दौरान विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कोई काम नहीं करते बीजेपी के लोग केवल प्रचार के एक्सपर्ट हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जो लोग अनाप-शनाप बोलते है उन्हे ही जगह मिलती है. बीजेपी में अच्छे लोगों को मौका नहीं मिलता है।
अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 में होने वाला चुनाव मिलकर लड़ना होगा और मिलकर काम करना होगा. अगर सब एक जुट हो गए तो इनको (बीजेपी) को कोई नहीं पूछेगा।
तेजस्वी यादव ने भी किया बीजेपी पर हमला
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादन ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए विधानसभा में कहा, “जब बीजेपी राज्य में डरती है या हारती है, तो वह अपने तीन ‘जमाई’, सीबीआई, ईडी और आईटी को आगे रखती है। जब मैं विदेशों में जाता हूं, तो बीजेपी मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं।
Jio Happy New Year Plan 399 unlimited 4G 5G data: रिलायंस जियो ने 'हैप्पी न्यू…
गृह मंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता और मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है…
वर्ष 2026 भारत की अर्थव्यवस्था के लिए बड़े सुधारों, रिकॉर्ड निर्यात, बुनियादी ढांचे में निवेश…
मोदी सरकार की यह योजना मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई ऊंचाई…
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत वाराणसी की श्रीसाई सिटी कॉलोनी में कई परिवारों का…
Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने…